सऊदी में भारतीयों के लिए इमरजेंसी एडवाइजरी जारी, भारतीय दूतावास ने हूती हमले को लेकर किया अलर्ट

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Saudi advisory: यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के तेज होते हमलों के बीच सऊदी अरब में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. दरअसल, रियाद में स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी में रह रहे भारतीयों से अपील की है कि वह स्थानीय अधिकारियों से जारी आपातकालीन चेतावनी के नए निर्देशों का पालन करें. ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद वहां सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. साथ दूतावास ने सऊदी सिविल डिफेंस विभाग (DCD) की इमरजेंसी गाइडलाइन को भी शेयर किया है.

सऊदी सिविल डिफेंस की गाइडलाइन

बता दें कि सऊदी DCD की गाइडलाइन में लोगों को नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म फॉर इमरजेंसी के जरिए मिलने वाले अलर्ट का पालन करने को कहा गया है. गाइडलाइन में कहा गया है कि अलर्ट मिलने पर घबराएं नहीं, बल्कि आधिकारिक निर्देशों का पालन करें और तुरंत किसी करीबी इमारत के सुरक्षित जगह पर चले जाएं. वहीं, जब तक खतरा टल न जाए, तब तक वे अपने घरों या इमारतों से बाहर न निकलें. इसके अलावा, जो लोग बाहर हैं उन्हें किसी नजदीकी इमारत के अंदर चले जाना चाहिए या किसी मजबूत आड़ की शरण लेनी चाहिए. यदि गाड़ी चलाते समय अलर्ट मिलता है तो तत्काल अपनी गाड़ी सड़क के किनारे रोक लें. साथ ही यह ध्यान रखें कि वे पुलों या ऊंची इमारतों से दूर हों.

मिसाइल और ड्रोन हमलों की तस्वीर न लें

इतना ही नही, दिशा-निर्देश में लोगों को मिसाइल हमलों को रोकने और मिसाइलों के गिरने वाली जगह की तस्वीर न लेने को कहा गया है. इसमें कहा गया है कि मिसाइलों और ड्रोनों को रोकने और उनके गिरने के स्थानों से संबंधित जानकारी की फोटोग्राफी करना, उसे प्रकाशित करना या साझा करना कानूनी कार्रवाई के दायरे में ला सकता है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version