सिंगापुर के पीएम से मिले पीयूष गोयल, भारत के साथ साझेदारी बढ़ाने के मुद्दें पर हुई चर्चा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Singapore Relations: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की. इस दौरान उन्‍होंने दोनों देशों के बीच की साझेदारी को बढ़ाने के लिए एआई से लेकर इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने पर बातचीत की.

पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इस बैठक में हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने, साथ ही भविष्य में विकास की गति को बढ़ाने पर चर्चा की गई है. इसके बाद पीएम वोंग ने भी कहा कि इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने से लेकर एआई जैसी उभरती तकनीक तक हमारी आर्थिक साझेदारी को गहरा करने पर अच्छी चर्चा हुई.

एसआईएईसी के सीईओ से भी की मुलाकात

केंद्रीय मंत्री गोयल ने पीएम वोंग के अलावा, सिंगापुर एयरलाइंस इंजीनियरिंग कंपनी (एसआईएईसी) के सीईओ चिन याउ सेंग से भी मुलाकात की. इस दौरान विमानन रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) क्षेत्र में भारत-सिंगापुर सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की.

वहीं, एक अन्‍य पोस्‍ट में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस बैठक में भारत के बढ़ते एयरोस्पेस इकोसिस्टम को बढ़ावा देने और वैश्विक संपर्क बढ़ाने के लिए इनोवेशन, स्किल डेवलपमेंट और इन्वेस्टमेंट में साझेदारी के नए रास्ते तलाशे गए.

वोंग ने दोनों देशों के सहयोग पर जताई रूचि

हालांकि इससे पहले वोंग ने नई दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी और हाल ही में आयोजित तीसरे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन के परिणामों और सीमा पार डेटा प्रवाह और पूंजी बाजारों में सहयोग करने में दोनों देशों की रुचि पर चर्चा की थी.

इसे भी पढें:-वियतनाम में बुआलोई तूफान का कहर, 51 लोगों की मौत, 14 अब भी लापता

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version