इंडिया से कोई बड़ा मैसेज ट्रंप को देने गए सर्जियो गोर? बोले- ‘अमेरिका और भारत के बीच…’

India-US : भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. बता दें कि ईरान से जारी जंग के बीच सर्जियो की अमेरिका में ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. ऐसे में ट्रंप से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर पोस्‍ट के दौरान सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप US-भारत संबंधों को बहुत ज्यादा अहमियत देते हैं. इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि “कुछ दिनों के लिए अमेरिका वापस आया हूं. सबसे पहले व्हाइट हाउस में हमारे राष्ट्रपति से मुलाकात हुई. राष्ट्रपति अमेरिका और भारत के बीच संबंधों को बहुत ज्यादा अहमियत देते हैं.”

ट्रंप के साथ राजदूत ने शेयर की फोटो

बता दें कि अमेरिकी राजदूत गोर ने ओवल ऑफिस (राष्ट्रपति का कार्यालय) में ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की. बताया जा रहा है कि गोर ने इसी साल जनवरी में भारत में अमेरिकी राजदूत का पद संभाला है. इससे पहले उन्होंने व्हाइट हाउस प्रेसिडेंशियल पर्सनल ऑफिस के निदेशक के तौर पर भी काम किया है. गोर दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिका के विशेष दूत के तौर पर भी काम करते हैं.

दोनों देशों के बीच रणनीतिक आर्थिक संबंध

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले गोर ने कहा था कि वर्तमान में दोनों देश लाभदायक रणनीतिक आर्थिक संबंधों को विस्तारित करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और विशाल ऊर्जा आवश्यकताएं अमेरिकी विशेषज्ञता के साथ पूरी तरह से मेल खाती हैं. ऐसे में अमेरिकी राजदूत का कहना है कि दोनों देश सेमीकंडक्टर और महत्वपूर्ण खनिजों के लिए लचीली आपूर्ति शृंखलाओं के निर्माण को प्राथमिकता दे रहे हैं. गोर ने चीन से तगड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अमेरिका के नेतृत्व वाली पैक्स सिलिका पहल में नई दिल्ली के शामिल होने का स्वागत किया.

अमेरिका के रक्षा को लेकर बोले राजूदत गोर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के साथ अमेरिका के रक्षा और सुरक्षा सहयोग के बारे में अमेरिकी राजूदत गोर ने कहा कि यह दोनों पक्षों के बीच सहयोग का सबसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र है. इतना ही नही बल्कि उन्होंने ‘क्वाड’ (अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के संयुक्त मंच) के ढांचे के तहत सहयोग का जिक्र किया.

इसे भी पढ़ें :- भारत पहुंचा कुवैत में मारे गए 20 नागरिकों का शव, मिडिल ईस्ट जंग में गई थी जान

Latest News

Elon Musk ने दिखाई उड़ने वाली कार की झलक, हवा में करतब दिखाकर सुरक्षित उतरी नई Roadster

Tesla Roadster: टेक्नोलॉजी की दुनिया में उड़ने वाली कारों का सपना लंबे समय से देखा जा रहा है. अब...

More Articles Like This

Exit mobile version