भारत पहुंचा कुवैत में मारे गए 20 नागरिकों का शव, मिडिल ईस्ट जंग में गई थी जान

New Delhi: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच कुवैत में मारे गए 20 भारतीयों का शव मंगलवार देर रात केरल के कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा. मौके पर गमगीन माहौल था. कुवैत एयरवेज की एक विशेष उड़ान से पहुंचे भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर को देखते ही उनके परिजनों के आंखों से आंसू छलक पड़े. इन 20 भारतीयों के शवों को उनके पैतृक स्थानों पर भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है.

आंकड़ों को लेकर थोड़ा विरोधाभास

हालांकि, आंकड़ों को लेकर थोड़ा विरोधाभास है. जहां एएनआई (ANI) के मुताबिक 20 शव भारत लाए गए हैं, वहीं विदेश मंत्रालय आधिकारिक तौर पर इस संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की मौत की पुष्टि कर रहा है. मंत्रालय ने यह भी बताया कि हालात बिगड़ने के बाद से अब तक करीब 55 लाख यात्री भारत लौट चुके हैं और दूतावास लगातार फंसे हुए लोगों की मदद में जुटा है.

हमलों में ईरान को भारी नुकसान

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा शुरू किए गए हमलों में ईरान को भारी नुकसान हुआ है. रिपोर्टों के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई सहित कई शीर्ष सुरक्षा अधिकारी इस युद्ध में मारे जा चुके हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक तरफ सीजफायर (युद्धविराम) की चर्चा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ अमेरिकी हमले भी जारी हैं.

बगदाद में स्थिति और भी तनावपूर्ण

ट्रंप ने हाल ही में संकेत दिया है कि अमेरिकी सेना 2-3 हफ्तों में पीछे हट सकती है, लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर उनकी बदलती रणनीति ने अनिश्चितता बढ़ा दी है. बगदाद में स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई है, जहां अमेरिकी पत्रकार शेली किटलसन के अपहरण की खबर है. सुरक्षा एजेंसियां उनकी तलाश में जुटी हैं.

इसे भी पढ़ें. UP: CM योगी ने इलेक्ट्रिक व CNG वाहनों को दिखाई हरी झंडी, बोले- लखनऊ को मिला नया विस्तार

Latest News

पंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा सियासी झटका, 3 विधायकों ने एक साथ छोड़ा साथ; BJP में हुए शामिल

AAP MLAs Join BJP: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी नुकसान हुआ है....

More Articles Like This

Exit mobile version