टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, जानें क्या है वजह

India-US : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को अमान्य घोषित किए जाने के कुछ दिनों बाद वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक भारत पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, उन्‍होंने अचानक दिल्ली का दौरा किया. इसके साथ ही लटनिक ने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ लंच किया.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया के एक्स पर अलग-अलग पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. इसके साथ ही एक तस्वीर के साथ गोर ने लिखा कि हावर्ड लटनिक और पीयूष गोयल के साथ दोपहर का भोजन बेहद सार्थक रहा. इतना ही नही बल्कि हमारे दोनों देशों के लिए सहयोग के कई क्षेत्र हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि हमारे व्यापार और आर्थिक साझेदारी को विस्तार देने के लिए बहुत ही सार्थक चर्चा की.

अमेरिका-भारत के बीच व्यापार-आर्थिक संबंध

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने कहा कि दोनों पक्षों ने अमेरिका और भारत के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. फिलहाल इस मामले को लेकर वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्‍पष्‍ट रूप से कोई जानकारी नही दी. लटनिक दिन में जोधपुर के लिए रवाना हो गए. परिचित लोगों के अनुसार वह जोधपुर में टेक एग्जीक्यूटिव निकेश अरोरा की बेटी आयशा अरोरा और आइस हॉकी स्टार जैक ह्यूजेस की शादी में शामिल होने गए.

भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में महत्वपूर्ण मोड़

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ये बैठक भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हुई है. इसके साथ ही इस मामले को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 20 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियां अधिनियम के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करके ग्लोबल टैरिफ लगाने के ट्रंप के फैसले को रद्द कर दिया, इससे ट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका लगा है.

ट्रंप ने लगाया नया वैश्विक टैरिफ

जानकारी के मुताबिक, ट्रंप ने 1974 के व्यापार अधिनियम की धारा 122 का हवाला देते हुए 10 फीसदी नया वैश्विक टैरिफ लगाया और बहुत ही कम समय में घोषणा की कि वे इसे बढ़ाकर 15 फीसदी करेंगे. हालांकि गुरुवार तक सभी व्यापारिक साझेदारों पर मौजूदा एमएफएन दरों के अलावा 10 फीसदी टैरिफ लागू है और यह टैरिफ 150 दिनों के लिए वैध है.

इसे भी पढ़ें :- तालिबान से पिटने के बाद सऊदी अरब की शरण में पहुंचा पाकिस्‍तान, इशाक डार ने प्रिंस फैजल से की मुलाकात  

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version