IND vs IRE 2nd T20I: आयरलैंड के खिलाफ दूसरा T-20 आज, सीरीज बचाने उतरेगा भारत

Must Read

IND vs IRE 2nd T20I: भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 शाम 6 बजे से बेलफास्ट में खेला जाएगा. इस सीरीज में सबसे बड़ी चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की है. उन्हें पहले मैच में मौका नहीं मिला था, लेकिन हार के बाद टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है. अगर वैभव खेलते हैं तो भारत के सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले प्लेयर होंगे. पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम सीरीज बचाने उतरेगी.

पहली बार कोई सीरीज अपने नाम करेगा

अगर मेजबान आयरलैंड ने आज का मैच जीत लिया, तो पहली बार भारत के खिलाफ कोई सीरीज अपने नाम करेगा. इस मुकाबले में भारत का लगातार 16 टी-20 सीरीज या टूर्नामेंट जीतने का रिकॉर्ड भी दांव पर है. पहले मुकाबले में हार के साथ लगातार 12 टी-20 सीरीज जीतने का सिलसिला टूट गया था. इसी कारण मुख्य कोच गौतम गंभीर ने दोनों मैचों के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर होने के बावजूद खिलाड़ियों के लिए नेट्स सेशन रखा.

मैच जैसी पिच मिलने की उम्मीद

दूसरे मुकाबले में भी पहले मैच जैसी पिच मिलने की उम्मीद है. विकेट पर धीमापन और अतिरिक्त उछाल रहेगा. इससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी. बल्लेबाजों के लिए सीधे शॉट के बजाय स्क्वायर एरिया में रन बनाना आसान हो सकता है. बारिश की 15% संभावना है. भारत और आयरलैंड के बीच अब तक 9 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं. भारत ने 8 और आयरलैंड ने 1 मैच जीता है. पहले टी-20 में भारत ने आयरलैंड को 30 रन पर 3 विकेट झटके दिए थे, लेकिन इसके बाद गेंदबाज लय बरकरार नहीं रख सके.

श्रेयस अय्यर के फैसले भी चर्चा में रहे

आयरलैंड ने घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर मैच पलट दिया. इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर के फैसले भी चर्चा में रहे. उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर को 16वें ओवर में पहली बार गेंदबाजी दी, जबकि सामने दोनों राइट हैंड बैटर थे. इस ओवर में 19 रन बने. इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में 26 रन बने. यहीं से मैच का रुख आयरलैंड की ओर मुड़ गया. भारत की टीम में बदलाव तय माना जा रहा है. पहले मैच में वॉशिंगटन सुंदर को चुना गया था, लेकिन आयरलैंड में लेफ्टी बैटर्स कम होने के कारण उनका रोल सीमित रहा.

बैटिंग पोजिशन में बदलाव होगा

यदि सूर्यांश शेडगे फिट होते हैं, तो उन्हें सुंदर की जगह मौका मिल सकता है. दूसरी ओर अगर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलता है, तो बैटिंग पोजिशन में बदलाव होगा. अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग या पूरी टॉप ऑर्डर की पोजिशन में फेरबदल हो सकता है. भारत के लिए हर्षित राणा सबसे सफल गेंदबाज रहे. चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप और IPL से बाहर रहने के बाद उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके. बैटिंग में अभिषेक शर्मा ने 20 बॉल पर 49 रन बनाए थे.

पहली बॉल पर विकेट लिया

पहले मैच में भारतीय मूल के आयरिश तेज गेंदबाज जय मूंद्रा ने अपने इंटरनेशनल करियर की पहली बॉल पर विकेट लिया था. राजस्थान के टोंक में जन्मे मूंद्रा ने आयरलैंड से खेलने का रास्ता चुना और अब अपने जन्मदेश के खिलाफ सीरीज जीतने के करीब हैं. आयरलैंड के लिए भारत के खिलाफ जीत 2022 में वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में 2-1 से हराने के बाद सबसे बड़ी सफलता है. टीम में बदलाव की संभावना नहीं है.

पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर/सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और रवि बिश्नोई/प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव.

आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (कप्तान एवं विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, मैट हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी और जय मूंद्रा.

इसे भी पढ़ें. कोचिंग सेंटर के बाद एक बार फिर धधक उठा लखनऊ, कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग

 

Latest News

US में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में स्टेज पर पहुंचा खालिस्तानी समर्थक, मचा हंगामा

Washington: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के Aura World Tour कॉन्सर्ट के दौरान...

More Articles Like This