भयानक बुरा सपना.., भारतीय-अमेरिकी CEO ने एयर इंडिया की उड़ाई धज्जियां; कंपनी को देना पड़ा रिफंड

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian-America: भारतीय-अमेरिकी सीईओ अनिप पटेल ने हाल ही में एयर इंडिया फ्लाइट से यात्रा की. उन्होंने अपनी इस यात्रा का सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर एक वीडियो के जरिये अपना अनुभव साझा किया. इस वीडियों ने एयरलाइन के सभी दावों की पोल खोल दी, जिसके बाद एयरलाइन को अनिप पटेल को रिफंड करना पड़ा.

दरअसल, अनिप पटेल कैपिटल इन्वेस्टमेंट के सीईओ हैं. उन्‍होंने हाल ही में एयर इंडिया फ्लाइट के बिजनेस क्‍लास की टिकट पर शिकागो से दिल्ली तक 15 घंटे की नॉन-स्टॉप यात्रा की थी. उन्‍होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान उनका अनुभव बेहद ही खराब रहा. अनिप पटेल ने बिजनेस क्लास के अपने एक्‍सपीरिएंस को वर्स्ट एक्सपीरिएंस करार दिया. साथ ही उन्‍होंने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

एयर इंडिया की सेवा लेने से पहले हो जाएं सतर्क

अनिप पटेल ने बताया कि उनकी शिकागो से दिल्ली के लिए एयर इंडिया से की गई यात्रा का अनुभव बिल्कुल भी सुखद नहीं रहा. उन्‍होंने एयर इंडिया के बारे में बहुत सारी नकारात्मक बातें सुनी थीं, लेकिन उनको लगता था कि नए मैनेजमेंट के एयरलाइन संभालने के बाद सुधार हुआ होगा, सेवाएं बेहतर हुई होंगी, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा कुछ नहीं हुआ.

उन्‍होंने बताया कि फ्लाइट में वाई-वाई नहीं था. फर्स्ट क्लास बेहद खराब स्थिति में था. वहां साफ-सफाई नहीं थी. केबिन में यहां-वहां छोड़ा हुआ खाना और कचड़ा पड़ा हुआ था. हर चीज या तो खराब थी या टूटी हुई थी. फूड मेन्यू डीसेंट था, लेकिन उसमें से आधा खाना था ही नहीं. उन्‍होंने लोगों से ये भी अपील की कि एयर इंडिया की सेवा लेने से पहले थोड़ा सतर्क हो जाएं.

 कंपनी को देना पड़ा रिफंड 

अनिप पटेल ने एयर इंडिया की बिजनेस क्लास में की गई यात्रा को भयानक बुरा सपना करार दिया. वही, उनके द्वारा जारी किए गए वीडियो पर बहुत सारे लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी. हालांकि, बाद में अनिप पटेल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा कि एयर इंडिया ने बिना किसी आधिकारिक शिकायत दर्ज किए ही 6,300 डॉलर (करीब 5.2 लाख रुपये) की पूरी धनराशि वापस कर दी है.

इसे भी पढें:-PM Modi USA Visit: क्वाड समिट में पीएम मोदी करेंगे इन अहम मुद्दों पर चर्चा, विदेश मंत्रालय ने बताया पूरा कार्यक्रम

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version