‘हम किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम’, भारतीय सेना के अध्यक्ष ने LAC और L0C को लेकर दुश्मनों को दी चेतावनी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Army Chief: भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को एलएसी (चीन) और एलओसी (पाकिस्‍तान) की स्थिति पर कई बड़ी जानकारी दी है. उन्‍होंने कहा कि मौजूदा समय में पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर स्थिति संवेदनशील है, लेकिन स्थिर है. साथ ही उन्‍होंने ये भी बताया कि पूर्वी लद्दाख के देपसांग और डेमचोक में पारंपरिक क्षेत्रों में गश्त और पशुओं को चराना शुरू हो गया है.

किसी भी स्थिति के लिए सक्षम

सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीय सेना की तैनाती संतुलित और मजबूत है. वहीं, हमारी सेना भी किसी स्थिति से निपटने में सक्षम है. फिलहाल, हम सीमा पर बुनियादी ढांचे और क्षमता विकास को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

पाकिसतान सीमा पर घुसपैठ की कोशिशें जारी

इसी बीच उन्‍होंने  पाकिस्‍तान से लगी सीमा को लेकर भी जानकारी दी. भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में कुल मिलाकर स्थिति नियंत्रण में है. उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ लगती नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम जारी है. हालांकि, सीमा पर पाकिस्‍तान की ओर से घुसपैठ कोशिशें लगातार की जा रही हैं.

60% मारे गए पाकिस्तानी मूल के आतंकी

एलओसी पर घुसपैठ की कोशिशों की बात करते हुए सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू कश्मीर में सीमापार से आतंकवाद को पाकिस्तान के समर्थन पर भी बात की है. उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से आतंकी बुनियादी ढांचा अब भी बरकरार है. सेना प्रमुख ने बताया है कि बीते साल मारे गए आतंकवादियों में से 60 प्रतिशत पाकिस्तानी मूल के थे.

इसे भी पढें:-भारतीय सीमा पर मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से विस्तार कर रहा चीन, सैनिकों को लिए एयर सप्लाई को किया मजबूत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version