Indian Embassy US: अमेरिका में भारतीय दूतावास में मिला शख्स का शव, जांच में जुटी पुलिस

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Embassy US: अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी स्थिति भारतीय दूतावास में एक व्यक्ति का शव मिला है. इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस ने आशंका जताई है कि भारतीय दूतावास के भीतर शख्स ने फांसी लगातार आत्महत्या की है. हालांकि, इसकी पुष्टी नहीं की जा सकी है. बुधवार की देर रात घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई है. पुलिस को इस मौत के मामलें में किसी भी गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले है.

जानिए पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अधिकारियों को इस घटना को लेकर सूचना बुधवार रात 10:19 बजे मिली. फायर ब्रिगेड को बताया गया कि 2107 मैसाचुसेट्स एवेन्यू एनडब्ल्यू में स्थित भारतीय दूतावास में एक बेहोश व्यक्ति पड़ा है. वहीं, जांच में पता चला कि व्यक्ति ने खुद को फांसी लगा ली थी और उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया. फिलहाल मृतक की पहचान जारी नहीं की गई.

दूतावास ने नहीं किया कोई खुलासा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि शुरुआती जांच में किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं है और मौत की जांच चल रही है. वहीं, इस घटना को लेकर अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आत्महत्या की घटना को स्पष्ट रूप से देखा. मामले को लेकर दूतावास और सीक्रेट सर्विस ने सूचना के अनुरोध पर तुरंत प्रतिक्रिया नहीं दी.

कनाडा में हुई थी भारतीय छात्र की हत्या

इससे पहले कनाडा में एक भारतीय छात्र की हत्या का मामला सामने आया था. जानकारी के अनुसार छात्र बर्थडे मनाने के लिए झील के किनारे गया था, जहां पर उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी. बताया गया था कि घटना के वक्त उसका दोस्त और भाई भी था. मृतक छात्र हैदराबाद के रंगारेड्डी जिले का रहने वाला था. कनाडा में एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रहा था और साथ में नौकरी की तलाश में था.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version