अमेरिका में लापता भारतीय परिवार के चार सदस्यों का मिला शव, कार दुर्घटना में हुई थी मौत

USA: अमेरिका में लापता हुए भारतीय परिवार के चार सदस्यों की शव मिला है. रोड ट्रिप के दौरान ये लापता हो गए थे. एक कार दुर्घटना में सभी की मौत हो गई. न्यूयॉर्क के बफ़ेलो से पिट्सबर्ग पेनसिल्वेनिया के बीच ये लापता हुए थे. मार्शल काउंटी शेरिफ पुलिस ने आशा दीवान, गीता दीवान, किशोर दीवान और शैलेश दीवान के शव मिलने की पुष्टि की है. बफेलो में मिसिंग पर्सन्स रिपोर्ट दर्ज की गई थी.

पिट्सबर्ग से वेस्ट वर्जीनिया में ठहरने वाला था यह परिवार

इस परिवार को आखिरी बार पेनसिल्वेनिया के एरी में एक बर्गर किंग स्टॉल पर 29 जुलाई को दोपहर करीब 2.45 बजे देखा गया था. वे हल्के हरे रंग की टोयोटा कैमरी गाड़ी में सवार थे. यह परिवार, पिट्सबर्ग से वेस्ट वर्जीनिया में ठहरने वाला था. परिवार के लोगों ने माउंड्सविल में प्रभुपाद के पैलेस ऑफ गोल्ड में मंगलवार रात के लिए बुकिंग की थी. वे वहां पहुंचने से पहले ही लापता हो गए थे, शनिवार देर रात उनकी लाश मिली.

फुटेज में दो लोग रेस्तरां में एंट्री करते नजर आए थे

पुलिस के मुताबिक बर्गर किंग की सीसीटीवी फुटेज में दो लोग रेस्तरां में एंट्री करते नजर आए. उन्होंने क्रेडिट कार्ड से कुछ खरीदा. इसके बाद जब घरवालों ने उन्हें कॉल किया तो कोई जवाब नहीं मिला। बुधवार सुबह करीब 3 बजे उनके फोन के सिग्नल माउंड्सविल और व्हीलिंग में दिखे. उसके बाद कोई गतिविधि नजर नहीं आई थी.

मार्शल काउंटी शेरिफ कार्यालय ने की हादसे की पुष्टि

मार्शल काउंटी शेरिफ कार्यालय हादसे की पुष्टि की है. पुलिस ने तस्वीरों को सार्वजनिक कर दिया था. पुलिस ने परिवार के सदस्यों की तस्वीरें, उनकी गाड़ी की तस्वीर और सीसीटीवी फुटेज को शेयर किया था, जिससे उनसे जुड़ी जानकारी मिल सके. बफेलो में मिसिंग पर्सन्स रिपोर्ट दर्ज की गई थी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version