आज 119 भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचेगा अमेरिकी विमान, आखिर क्यों केंद्र सरकार पर भड़के सीएम भगवंत मान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian immigrants: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की आव्रजन पर कार्रवाई के तहत निर्वासन के दूसरे दौर में 15 फरवरी 119 भारतीय नागरिकों को लेकर अमेरिकी सैन्य परिवहन विमान सी-17 ग्लोबमास्टर III अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा. बता दें कि यह दूसरी बार होगा,जब डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद भारतीयों को निर्वासित किया जाएगा. इससे पहले अमेरिका का एक सैन्य विमान भारत के विभिन्न राज्यों के 104 ‘अवैध प्रवासियों’ को लेकर अमृतसर पहुंचा था.

पंजाब के सीएम ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

अमेरिका के राष्‍ट्रपति का पदभार संभालने के बाद से लगातार अमेरिका में अवैध प्रवासियों को वापस उनके देश भेजा जा रहा है. वहीं, भारतीय प्रवासियों के लेकर भारत आ रही अमेरिका के दूसरे सैन्‍य विमान के अमृतसर हवाई अड्डे पर आने की संभावना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सवाल उठाया है. उनका कहना है कि केंद्र सरकार पर पंजाब को बदनाम करने का आरोप लगाया.

अवैध प्रवासियों में पंजाब 67 लोग

अमेरिका के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जब तक सभी ‘अवैध प्रवासियों’ को उनके देश वापस नहीं भेज दिया जाता, तब तक निर्वासन की प्रक्रिया जारी रहेगी. सूत्रों के मुताबिक, दूसरी बार अमेरिका से भारत आ रहे निर्वासित लोगों में पंजाब के 67, हरियाणा के 33, गुजरात के आठ, उत्तर प्रदेश के तीन, राजस्थान और महाराष्ट्र के दो-दो तथा जम्मू-कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश का एक-एक व्यक्ति शामिल है.

इसे भी पढें:-कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस अस्पताल में भर्ती, सोमवार तक के कार्यक्रमों को किया गया रद्द

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version