समुद्र में फंसे मछुआरे के लिए ‘देवदूत’ बनी भारतीय नौसेना,  ALH Mk III हेलिकॉप्टर से किया रेस्क्यू

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Navy: भारतीय नौसेना ने एक बार फिर से मानवीय सहायता की मिसाल पेश की है. नौसेना ने विशाखापत्तनम तट के पास फंसे हुए मछुआरे को सुरक्षित वापस लाने का काम किया. पूर्वी नौसेना कमान के ALH Mk III हेलिकॉप्टर ने समुद्र में त्वरित राहत एवं बचाव क्षमता का यह शानदार प्रदर्शन किया है.

भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर ने जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में हवाई बचाव अभियान चलाया. इस दौरान मछुआरे को व्यापारी जहाज से सुरक्षित निकाला और उसे तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई.

समुद्र में लापता हो गई थी मछली पकड़ने वाली

नौसेना द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, मुसीबत में फंसे इस मछुआरे की मछली पकड़ने वाली नाव समुद्र में लापता हो गई थी. इसके बाद क्षेत्र से गुजर रहे एक व्यापारी जहाज ने उसे समुद्र से सुरक्षित बचा लिया. बाद में नागरिक प्रशासन के अनुरोध पर भारतीय नौसेना ने तत्काल हवाई निकासी अभियान शुरू किया.

हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू

बता दें कि भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर ने व्यापारी जहाज के ऊपर मंडराते हुए अत्यंत सावधानी से रेस्क्यू होइस्ट (विशेष रस्सी एवं लिफ्टिंग प्रणाली) के जरिए मछुआरे को हेलीकॉप्टर में सुरक्षित उठाया. दरअसल, समुद्र के बीच इस प्रकार का अभियान अत्यधिक कौशल, सटीक समन्वय और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की मांग करता है. हेलीकॉप्टर में सवार चिकित्सा दल ने मछुआरे की तत्काल स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया. इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से विशाखापत्तनम लाया गया. यहां नौसेना ने औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर उसे नागरिक प्रशासन के अधिकारियों को सौंप दिया.

 

Latest News

BJP टिकट की दावेदारी पर धमकी! पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर से 10 लाख की रंगदारी, घर को बम से उड़ाने की चेतावनी

Former MLA Shashibala Pundir: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की देवबंद विधानसभा सीट से भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला...

More Articles Like This

Exit mobile version