कनाडा में भारतीय छात्रा की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या, अचानक हमले के दौरान संभलने तक का नहीं मिला मौका

Must Read

Ottawa: कनाडा के नायग्रा इलाके में गुजरात की रहने वाली 22 वर्षीय भारतीय छात्रा विधि मेघा की दिनदहाड़े चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. कनाडा में सुनहरे भविष्य की तलाश में आई विधि की क्षत-विक्षत हालत और शरीर पर गहरे घाव देखकर वहां मौजूद डॉक्टर्स भी बुरी तरह सहम गए. रोंगटे खड़े कर देने वाली इस खौफनाक वारदात के बाद कनाडा में रह रहे भारतीय छात्र अपनी सेफ्टी को लेकर बुरी तरह डरे हुए हैं.

संभलने तक का नहीं मिला मौका 

15 मई को विधि हमेशा की तरह अपने घर से बाहर निकली ही थी कि तभी अचानक उन पर जानलेवा हमला बोल दिया गया. हमलावर ने विधि पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए, अचानक हुए इस हमले के दौरान विधि को संभलने तक का मौका नहीं मिला. वो चीखती रही लेकिन कहीं से मदद नहीं मिली. वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी. चीख-पुकार सुनकर जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तब तक अटैकर वहां से रफूचक्कर हो चुका था.

स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को किया फोन 

खून से लथपथ और गंभीर हालत में विधि को तड़पता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को फोन किया और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों की एक पूरी टीम ने विधि की जान बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन घाव इतने गहरे और जानलेवा थे कि शरीर से बहुत ज्यादा खून बह चुका था. आखिरकार, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस हत्याकांड के बाद कनाडा की नायग्रा रीजनल पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आई और हत्या का केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

सभी CCTV फुटेज को खंगाला

वारदात वाली जगह के आस-पास लगे सभी CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है और रास्ते से गुजरने वाले चश्मदीदों से लंबी पूछताछ की जा रही है. हालांकि, इस खौफनाक घटना को कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है. फरार कातिल को दबोचने के लिए पुलिस की कई टीमें अलग-अलग संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

यह लूटपाट की एक कोशिश

मीडिया रिपोर्ट्स और स्थानीय सूत्रों के हवाले से यह शक जताया जा रहा है कि यह लूटपाट की एक कोशिश हो सकती है, जिसका विरोध करने पर विधि को मौत के घाट उतार दिया गया. हालांकि, कनाडा पुलिस बेहद फूंक-फूंक कर कदम रख रही है और उसने अभी तक लूटपाट की थ्योरी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि वे हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं.

पढ़ाई पूरी कर करियर बनाने की जद्दोजहद

विधि कल्पेशभाई मेघानी मूल रूप से गुजरात के आनंद जिले के बोरसद की रहने वाली थीं. वो पिछले करीब चार साल से कनाडा में रह रही थीं और वहां अपनी पढ़ाई पूरी कर करियर बनाने की जद्दोजहद में जुटी थीं. बोरसद में रहने वाले उनके माता-पिता और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि जिस बेटी की कामयाबी की खबरें सुनने का वे इंतजार कर रहे थे, वहां से उसकी मौत की खौफनाक खबर आ गई.

इसे भी पढ़ें. दक्षिणी लेबनान में इस्राइली हमलों से तबाही, महिलाओं-बच्चों सहित 14 की मौत, वॉशिंगटन वार्ता से पहले बढ़ा तनाव

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This