रूस में भारतीय छात्रों पर बढ़े नस्लीय हमले!, 350 में से अकेले इस देश में 200 से अधिक आईं शिकायतें

New Delhi: रूस में पढ़ रहे भारतीय छात्रों के साथ शोषण, उत्पीड़न और हिंसा के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इसी बीच विदेश मंत्रालय के आंकड़ों से चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं. साल 2025 में दुनियाभर के 196 देशों में पढ़ रहे भारतीय छात्रों ने शोषण, नस्लीय भेदभाव और उत्पीड़न को लेकर करीब 350 शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से 200 से अधिक शिकायतें अकेले रूस से जुड़ी थीं.

शिकायतों में लगातार इजाफा

यानी कुल मामलों का आधे से ज्यादा हिस्सा केवल एक देश से सामने आया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले तीन वर्षों में इन शिकायतों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है. साल 2023 में 68 शिकायतें दर्ज हुई थीं. 2024 में यह संख्या बढ़कर 78 हो गई. 2025 में शिकायतें तेजी से बढ़ते हुए 201 तक पहुंच गईं. फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स से जुड़े संगठनों का कहना है कि रूस में भारतीय छात्रों के साथ नस्लीय भेदभाव अब आम बात हो गई है.

सुरक्षा और पढ़ाई को लेकर अनिश्चितता

फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनोज कुमार के अनुसार इन समस्याओं की वजह से रूस जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या पिछले कुछ वर्षों में करीब 50% तक घट गई है. उन्होंने कहा कि 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से सुरक्षा और पढ़ाई को लेकर अनिश्चितता और बढ़ गई है, जिससे छात्रों और उनके परिवारों का भरोसा कमजोर हुआ है.

कजाखस्तान, किर्गिस्तान ज्यादा सुरक्षित 

अब कई छात्र कजाखस्तान और किर्गिस्तान जैसे देशों को ज्यादा सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं. लोकसभा में इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि विदेशों में भारतीय छात्रों और कामगारों की मदद के लिए भारतीय दूतावासों में विशेष अधिकारी तैनात किए गए हैं.

रूस में भारतीय छात्रों की स्थिति और खराब

उन्होंने कहा कि दूतावास लगातार छात्रों के संपर्क में रहते हैं, उन्हें स्थानीय खतरों और चुनौतियों के बारे में जानकारी देते हैं और वरिष्ठ अधिकारी विदेशी यूनिवर्सिटियों में जाकर भारतीय छात्रों से सीधे संवाद भी करते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो रूस में भारतीय छात्रों की स्थिति और खराब हो सकती है. यह भारत के सबसे बड़े विदेशी मेडिकल शिक्षा केंद्रों में से एक की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है.

इसे भी पढ़ें. कोलंबो में होगा INS Vs PAK का महामुकाबला, श्रीलंका के राष्ट्रपति ने पाक PM को किया धन्यवाद

Latest News

नहीं रहे वरिष्ठ भाजपा नेता विंध्यवासिनी कुमार, डॉ. दिनेश शर्मा ने साझा किया उनका अंतिम वीडियो

Vindhyavasini Kumar Passes Away: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सदस्य विंध्यवासिनी कुमार...

More Articles Like This

Exit mobile version