भारतीय महिला हॉकी टीम FIH हॉकी विश्व कप 2026 के लिए जर्मनी रवाना, सलीमा टेटे ने तैयारियों पर जताया भरोसा

FIH Hockey World Cup 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम बुधवार सुबह यूरोप के लिए रवाना हो गई. रवाना होने से पहले कप्तान सलीमा टेटे ने टीम की तैयारियों पर भरोसा जताया. कहा कि पूरी टीम आगे आने वाली चुनौती के लिए तैयार है. हमारी ट्रेनिंग अच्छी रही है, और अब उस लय को प्रैक्टिस मैचों और फिर वर्ल्ड कप में भी बनाए रखना है. पहले मैच में चीन का सामना करना एक अहम परीक्षा होगी और हम टूर्नामेंट की शुरुआत सकारात्मक तरीके से करना चाहते हैं.

देश का नाम रोशन करने के लिए प्रतिबद्ध

एक टीम के तौर पर, हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. जर्मनी में महीनों की तैयारी और अहम ट्रेनिंग (जिसमें मेज़बान टीम के साथ दो प्रैक्टिस मैच भी शामिल हैं) के बाद, टीम अच्छी शुरुआत करने के लिए उत्सुक है. यह टीम FIH हॉकी वर्ल्ड कप (बेल्जियम और नीदरलैंड्स 2026) के लिए अपनी यात्रा शुरू कर रही है, जो 15 से 30 अगस्त तक होने वाला है. टीम बेंगलुरु से मुंबई गई और फिर वहां से फ्रैंकफर्ट, जर्मनी के लिए उड़ान भरी.

अपनी तैयारी का आखिरी चरण पूरा

फ्रैंकफर्ट में टीम FIH के इस बड़े टूर्नामेंट से पहले अपनी तैयारी का आखिरी चरण पूरा करेगी. फ्रैंकफर्ट में रहने के दौरान भारतीय टीम जर्मनी के साथ 31 जुलाई और 1 अगस्त को दो प्रैक्टिस मैच खेलेगी. इन मैचों का मकसद टीम के तालमेल को बेहतर बनाना और यूरोप के माहौल के हिसाब से खुद को ढालना है. ट्रेनिंग कैंप के बाद, टीम 2 अगस्त को एम्स्टर्डम के लिए रवाना होगी और नीदरलैंड्स में वर्ल्ड कप की तैयारी जारी रखेगी.

पूल D में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ मैच 

भारत अपने अभियान की शुरुआत 16 अगस्त को चीन के खिलाफ करेगा. इसके बाद पूल D में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलेगा. इससे पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इस साल बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण किया था. FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप का नया संस्करण इस साल 14 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स में आयोजित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया ‘डिपार्टमेंट ऑफ़ मिलिट्री मेडिसिन’ का उद्घाटन

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This

Exit mobile version