लंदन से महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा देकर भारतीय युवती से ढाई लाख की ठगी, जानें क्या हो रही है कार्रवाई!

Must Read

New Delhi: लंदन से महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा देकर गुरुग्राम में रहने वाली एक युवती से ढाई लाख रुपये की ठगी की गई, साइबर ठगों ने पहले इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की थी. इसके बाद मुंबई कस्टम में कूरियर फंसने की जानकारी देकर उससे रुपये ट्रांसफर करा लिए. सेक्टर 37 में रहने वाली युवती डाली ने साइबर थाना पश्चिम में शिकायत दर्ज कराई है.

इंस्टाग्राम पर एक युवक से हुई थी दोस्ती

डाली के मुताबिक बीते दिनों इंस्टाग्राम पर उनकी दोस्ती एक युवक से हुई थी. उसने खुद को लंदन में रहने वाला बताया था. बातों-बातों में दोस्ती बढ़ने के बाद युवक ने उसे लंदन से कुछ गिफ्ट भेजने की बात कही. गिफ्ट में मोबाइल फोन, ज्वेलरी समेत 40 लाख रुपये का सामान होने की जानकारी दी. इसी के कुछ दिन बाद युवती के पास अंजान नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने अपने आप को मुंबई कस्टम विभाग से बताया.

कई बार में करीब ढाई लाख करा लिए गए ट्रांसफर

कहा कि उनके नाम से लंदन से एक कूरियर आया है. इसमें महंगे सामान हो सकते हैं. इसके लिए उन्हें कस्टम ड्यूटी देनी पड़ेगी. कस्टम ड्यूटी नहीं देने पर उन पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है. इसके नाम पर युवती से कई बार में करीब ढाई लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए. इसके बाद भी जब कूरियर उनके पास नहीं पहुंचा तो उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एक अन्य मामले में साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर गुरुग्राम में रहने वाले एक युवक से करीब चार लाख रुपये की ठगी कर ली. पीड़ित ने साइबर थाना पश्चिम में मुकदमा दर्ज कराया है.

निवेश कर दोगुना मुनाफा कमाने का दिया लालच

राजीव नगर निवासी गौरव ने साइबर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते दिनों टेलीग्राम पर उनकी पहचान एक युवक से हुई थी. उसने गौरव को कंपनियों में निवेश कर दोगुना मुनाफा कमाने का लालच दिया. इसके बाद उन्हें टेलीग्राम एप पर ही एक अन्य ग्रुप से जोड़ दिया गया. इसमें पहले से ही कई लोग थे. वह मुनाफे के स्क्रीनशाट डाल रहे थे. झांसे में आकर युवक ने भी कई बार में ठगों द्वारा दिए गए बैंक खाते में करीब चार लाख रुपये भेज दिए.

इसे भी पढ़ें. लखनऊ: ‘जोड़े साहिब’ यात्रा में बोले सीएम योगी- जहां गुरु के चरण पड़े, वह स्थान रामराज्य की तरह पवित्र

 

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This