International Football: फीफा ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, पूरे फेडरेशन को किया सस्पेंड

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

International Football: इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल यानी फीफा ने 6 फरवरी को भारत के पड़ोसी देश पाकिस्‍तान को बड़ा झटका दिया है. दरअसल, फीफा ने पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. फीफा का यह फैसला हाल में ही निर्वाचित हुए पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन द्वारा वैश्विक फुटबॉल संस्था द्वारा प्रस्तावित संवैधानिक संशोधनों को लागू नहीं करने के बाद आया है.

वहीं, इस मामले को लेकर फीफा की ओर से एक बयान भी जारी किया गया है, जिसमें उन्‍होंने ये भी साफ कर दिया कि आखिर ये निलंबन उस समय ही हटाया जाएगा जब सभी प्रस्तावित संशोधनों को लागू कर दिया जाएगा.

नियमों को लागू करने के बाद ही हटेगा निलंबन

वहीं, पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन को सस्पेंड किए जाने के बाद फीफा ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी कि पीएफएफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, क्योंकि यह पीएफएफ संविधान में संशोधन को अपनाने में विफल रहा है. पीएफएफ कांग्रेस की ओर से फीफा और एएफसी द्वारा प्रस्तुत पीएफएफ संविधान के नए संशोधित नियमों को मंजूरी दिए जाने के बाद ही निलंबन हटाया जाएगा. जून 2019 से पाकिस्तान फुटबॉल का संचालन फीफा द्वारा नियुक्त नॉर्मलाइजेशन कमेटी द्वारा किया जा रहा है.

साल 2017 से अब तक तीसरी बार किया गया सस्पेंड

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब उन्होंने पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन को सस्पेंड करने का फैसला लिया है. इससे पहले साल 2017 से लेकर अब तक ऐसा तीसरी बार हुआ है पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन में नॉर्मलाइजेशन कमेटी के अध्यक्ष हारून मलिक ने संसदीय पैनल को चेतावनी दी थी कि 15 फरवरी उनके कार्यकाल का आखि‍री दिन होगा और अगर पाकिस्‍तान ने संवैधानिक संशोधनों को लागू नहीं किया तो उसे निलंबित किया जा सकता है. वहीं अब उनके कार्यकाल के खत्म होने से पहले ही फीफा ने ये बड़ा फैसला ले लिया.

इसे भी पढें:-भारत ने की बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के आवास पर हमले की कड़ी निंदा, कहा…

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version