International Yoga Day: ब्रिटेन और श्रीलंका में आयोजित हुआ 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह, भारी संख्या में शामिल हुए लोग

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले ही दुनियाभर के देशों में योग कार्यक्रम हो रहे हैं. ऐसे में ही ब्रिटेन और श्रीलंका के लोगों में भी योग को लेकर खासा उत्‍साह देखने को मिला. दरअसल, श्रीलंका के त्रिंकोमाली के गवर्नर सेंथिल थोंडमन ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन किया, जिसमें करीब पांच हजार लोगों ने हिस्‍सा लिया.

इस क्रम में ब्रिटेन में भी भारतीय उच्चायोग विक्रम दोराईस्वामी ने ट्राफलगर चौक पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान भारी तादात में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया. आपको बता दें, साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसे अपनाने के बाद 2015 से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) दुनिया भर में मनाया जाने लगा.

700 से अधिक लोगों ने लिया भाग

वहीं, विक्रम दोराईस्वामी ने बताया कि ‘लंदन के ट्राफलगर चौक पर करीब 700 से भी अधिक लोगों का आना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है. साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि लंदन में हुए कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों ने भाग लिया. दोराईस्‍वामी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने का कहना है कि योग सभी के लिए है, ये सभी को एकजुट करता है.

योग विद्यालय भी आए

विक्रम दोराईस्वामी से इस बार के योग दिवस पर क्‍या अलग है को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्‍होंने कहा कि इस साल अधिक प्रतिभागी थे साथ ही अतिरिक्त योग विद्यालय भी शामिल हुए थे. इसके अलावा समुदायों की विविधता भी अधिक थी. लेकिन मुख्‍य ध्‍यान भागीदारी में अंतर के लक्ष्य के बजाय उपचार और व्यक्तिगत विकास में योग की भूमिका को जारी रखने पर रहता है.

इस साल का विषय ‘महिला सशक्तिकरण‘

वहीं, ब्रिटेन की नागरिक इंद्रपाल ओहरी चंदेल ने बताया कि इस साल का विषय ‘महिला सशक्तिकरण’ है. साथ ही उन्‍होंने भारतीयों और एशियाई लोगों के लिए योग के महत्व पर भी जोर दिया. ओहरी चंदेल ने बताया कि यह उनकी विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो सांस्कृतिक संबंध और महत्व को बढ़ावा देता है. उन्‍होंने कहा कि बड़ी बात तो यह है कि आज भारतीय क्रिकेट की बधिर टीम के सदस्य भी यहां आए क्योंकि उनके मैच ग्रेट ब्रिटेन के साथ होंगे.

इसें भी पढें:- Switzerland: यूक्रेन को 1.5 अरब डॉलर की सहायता देगा अमेरिका, स्विट्जरलैंड शांति सम्मेलन में किया ऐलान

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This