ईरान ने दुबई में उड़ाया अमेरिकी सैनिकों की बिल्डिंग, ऑस्ट्रेलियाई बेस पर भी किया हमला

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Israel Conflict: ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग का खामियाजा खाड़ी देशों को भुगतना पड़ रहा है. दरअसल, ईरान ने अमेरिकी सेनाओं को निशाना बनाते हुए खाड़ी देशों में लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहा है. दुबई में ईरान के हमले लगातार जारी हैं. ईरान ने अमेरिकी और ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों को टारगेट करते हुए अब दुबई में बड़े ड्रोन हमले किए हैं.

बता दें कि अमेरिकी सेना को टारगेट कर बिल्डिंग पर किए गए हमले का वीडियो सामने आया है, जो काफी खौफनाक है. वीडियो में एक आत्मघाती ड्रोन कुछ इमारतों को टारगेट करता देखा जा सकता है. हालांकि सभी अमेरिकी सैनिक सुरक्षिक हैं.

दुबई की इमारत पर ड्रोन से अटैक

वीडियो में स्‍पष्‍ट रूप से एक ड्रोन इमारतों के ऊपर से उड़ता आता दिखाई दे रहा है. उसने जैसे ही वहां मौजूद इमारत को टारगेट किया एकदम से तेज धमाका हुआ. आग की तेज लपटें उठने लगीं और लोग चीखने-चिल्लाने लगे, जो काफी भयावह दृष्‍य था. इस दौरान ईरान का दावा है कि वह इन हमलों के जरिए अमेरिकी सैनिकों को निशाना बना रहा है.

ऑस्ट्रेलियाई बेस को बनाया निशाना

ईरान ने दुबई की इमारतों को टारगेट करने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई बेस अल मिन्हाद पर भी हमला किया है. हालांकि ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री के मुताबिक, उनके सभी सौनिक फिलहाल सुरक्षित हैं. बता दें कि अल मिन्हाद बेस पर ऑस्ट्रेलियाई सैनिक तैनात हैं. ऑस्ट्रेलिया के बयान के मुताबिक, ईरान ने दुबई के पास मौजूद उसके सैन्य अड्डे पर हमला किया है.

ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने बताया कि ईरानी सेना ने अल मिन्हाद वायु सेना पर हमला किया, जहां ऑस्ट्रेलियाई सैनिक तैनात हैं, और फिलहाल सभी सैनिक सुरक्षित है. उन्‍होंने बताया कि करीब 100 सैनिक मध्य पूर्व में तैनात हैं, इनमें से अधिकांश सैनिक संयुक्त अरब अमीरात में तैनात हैं.

इसे भी पढें:-US ने ही ईरानी स्कूल पर किया था हमला? अमेरिकी रक्षा मंत्रालय करेगी जांच, रुबियो ने ईरान पर ही लगाया आरोप

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This