‘ईरान से जुड़े ग्रुप हंडाला ने नेतन्याहू के सहयोगी का फोन किया हैक!’, इजरायल बोला-ऐसा कुछ भी नहीं हुआ

New Delhi: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के करीबी शीर्ष सहयोगी जाची ब्रेवरमैन का फोन हैक कर कई डिटेल्स लीक कर दी गई है. ईरान से जुड़े हैक्टिविस्ट ग्रुप हंडाला हैकिंग टीम ने जैसे ही यह दावा किया तो इजरायल में खलबली मच गई. वहीं यरूशलम ने PMO के हवाले से कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. द टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक इस ग्रुप का संबंध ईरान से है और ये वही ग्रुप है जिसने पिछले हफ्ते पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के फोन में सेंध लगाई थी.

ब्रेवरमैन का फोन भी हैक करने में कामयाब

ग्रुप ने दावा किया है कि वे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के चीफ ऑफ स्टाफ, जाची ब्रेवरमैन का फोन भी हैक करने में कामयाब रहे. ग्रुप का कहना है कि उसे जाची ब्रेवरमैन के इस्तेमाल किए गए आईफोन 16 प्रो मैक्स का लंबे समय तक एक्सेस मिला. ऑनलाइन सर्कुलेट हो रहे मैसेज में हैकर्स ने दावा किया कि उनके पास डिवाइस से ली गई फाइलें, प्राइवेट चैट, ऑडियो रिकॉर्डिंग और वीडियो मटीरियल हैं और उन्होंने कंटेंट को अलग-अलग हिस्सों में पब्लिश करने की धमकी दी.

ऐसा कुछ नहीं हुआ है

हंडाला हैकर्स का कहना है कि वे फिर नई जानकारी जारी करेंगे जो ब्रेवरमैन को कतरगेट स्कैंडल से जोड़ती है. वहीं यरूशलम पोस्ट ने PMO के हवाले से कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. नेतन्याहू के दो सलाहकारों पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री के यहां काम करते हुए कतर की तरफ से परसेप्शन PR फर्म के लिए काम किया, जिसके हेड नेतन्याहू के पूर्व कैंपेन मैनेजर यिसरायल आइन्हॉर्न हैं.

एक सीक्रेट आईडीएफ जांच के बारे में पता चला

फेल्डस्टीन ने दावा किया कि ब्रेवरमैन को लीक की गई एक सीक्रेट आईडीएफ जांच के बारे में पता चला और उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया कि इसे रद्द किया जा सकता है. ब्रेवरमैन को UK में इजरायल का राजदूत बनना है लेकिन आरोप की वजह से नियुक्ति पर असर पड़ सकता है. ब्रेवरमैन और नेतन्याहू दोनों ने घोटालों में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है.

बेनेट का टेलीग्राम अकाउंट हैक

करीब दो हफ्ते पहले इसी ग्रुप ने दावा किया था कि उसने पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट का टेलीग्राम अकाउंट हैक कर लिया था. बेनेट के ऑफिस ने शुरू में इस रिपोर्ट से इनकार किया लेकिन हैकर्स ने बाद में डॉक्यूमेंट्स, इमेज और बड़ी कॉन्टैक्ट लिस्ट जारी कर दीं. बेनेट ने बाद में माना कि उनके टेलीग्राम अकाउंट में सच में सेंध लगी थी.

इसे भी पढ़ें. बांग्लादेश में छात्रों के नेतृत्व वाली पार्टी NCP में फूट, दो बड़े नेताओं ने दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले हुआ बिखराव

Latest News

07 March 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. पंचांग...

More Articles Like This

Exit mobile version