जंग की इतनी बड़ी कीमत, ईरान से युद्ध के दौरान इजरायल को हुआ अरबों का नुकसान!

Iran israel War : वर्तमान समय में इजरायल-ईरान के बीच चल रहे युद्ध की काफी चर्चा है. बता दें कि दोनों देशों में पिछले कुछ दिनों से भयंकर तनाव की स्थिति है. जानकारी के मुताबिक, फिलहाल मामला शांत होता भी नजर नहीं आ रहा है. इस हमले के दौरान दोनों देशों को काफी नुकसान हुआ है. लगातार दोनों देशों में हर दिन घाटा बढ़ता ही जा रहा है. जानकारों का कहना है कि इजरायल मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने में ही हर दिन करीब 200 मिलियन डॉलर खर्च कर दे रहा है.

इस दौरान युद्ध में इस्तेमाल हो रहे गोला-बारूद, मिसाइलें, लड़ाकू विमान और लॉजिस्टिक की वजह से खर्च काफी ज्यादा बढ़ गया है. बता दें कि दोनों में भयंकर तबाही मची हुई है. इस हमले से बुनियादी ढाचों को काफी नुकसान हुआ है. ऐसे में इजरायल को ज्‍यादा नुकसान हुआ है. इस दौरान इसके मरम्मत पर भी इजरायल को अरबों रुपए खर्च करने पड़ेंगे.

इजरायल को हुआ अरबों का घाटा

इजरायली मीडिया के मुताबिक इजरायली सेना के चीफ ऑफ स्टाफ के एक पूर्व वित्तीय सलाहकार ने बताया है कि ईरान से युद्ध के दो दिन पहले ही इजरायल को लगभग 1.45 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है. जानकारी के दौरान युद्ध को शुरू हुए आठ दिन हो चुके हैं और अब तक उसे अरबों डॉलर का घाटा हो चुका है.

इजरायल को हुआ काफी नुकसान

रिपोर्ट के मुताबिक जानकारी प्राप्‍त हुई है कि युद्ध के बाद इजरायल को इमारतों की मरम्मत के लिए कम से कम 400 मिलियन डॉलर खर्च करने पड़ सकते हैं. इस हमले के दौरान इजरायल के पास अब डिफेंसिव एरो इंटरसेप्टर की भी कमी हो रही है, जो कि उसके लिए चिंताजनक है. ऐसे में उसका मुकाबला करने के लिए इजरायल को और ज्यादा क्षमता की जरूरत पड़ेगी.

ईरान-इजरायल के युद्ध में अमेरिका ने दिखाई दिलचस्‍पी

इस दौरान ईरान-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में अमेरिका काफी दिलचस्पी दिखा रहा है. जानकारी के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर अटैक का प्लान बना लिया है, लेकिन फाइनल ऑर्डर नहीं दिया है.

 इसे भी पढ़ें :- PM Modi Bihar Visit: आज बिहारवासियों को 5736 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देंगे PM मोदी

Latest News

Aaj Ka Suvichar 26 August 2026: आज के 10 अनमोल विचार, जो बढ़ाएंगे आपका आत्मविश्वास

26 अगस्त 2026 के 10 शानदार सुविचार पढ़ें, जो मेहनत, आत्मविश्वास, धैर्य, समय की कीमत और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version