ईरान के सामने कमजोर होता जा रहा है इजराइल! खत्म हो रहा इंटरसेप्टर, बैलिस्टिक मिसाइल मचा रहे तबाही

Iran-Israel War: इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच एक चिंताजनक स्थिति उत्पन्न हो गई है, जो इजराइल के लिए काफी नुकसानदेह साबित होने वाली है. इजराइल के पास बैलिस्टिक मिसाइल रोकने वाले इंटरसेप्टर तेजी से कम हो रहे हैं. इजराइल जब इस युद्ध में उतरा था तब भी उसके पास इंटरसेप्टर की संख्या पहले से कम थी. पिछले साल ईरान के साथ हुए संघर्ष में इनका काफी इस्तेमाल हो चुका था.

रक्षा प्रणाली पर भारी दबाव

अब मौजूदा युद्ध में ईरान लगातार मिसाइल हमले कर रहा है, जिससे इजराइल की लंबी दूरी की रक्षा प्रणाली पर भारी दबाव पड़ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईरान अब अपनी मिसाइलों में क्लस्टर म्यूनिशन भी जोड़ रहा है, जिससे निपटना इजरायल के लिए चुनौती साबित हो रहा है. इससे एक मिसाइल से कई छोटे-छोटे बम गिरते हैं, जिन्हें रोकना और मुश्किल हो जाता है.

US के पास अपने इंटरसेप्टर की कमी नहीं

एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिका को कई महीनों से पता था कि इजराइल के पास इंटरसेप्टर कम हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका को इसकी उम्मीद थी और वे पहले से इसके लिए तैयार थे. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका के पास अपने इंटरसेप्टर की कमी नहीं है और उसकी सैन्य क्षमता अभी मजबूत है. वो बात अलग है कि ये भी साफ नहीं है कि अमेरिका अपने इंटरसेप्टर इजराइल को देगा या नहीं.

अमेरिका के अपने भंडार पर भी दबाव

अगर ऐसा होता है तो अमेरिका के अपने भंडार पर भी दबाव पड़ सकता है. अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि अमेरिका के पास क्षेत्र में मौजूद अपने सैन्य ठिकानों और सैनिकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त हथियार हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इजराइल इस कमी को दूर करने के लिए दूसरे उपाय तलाश रहा है.

इसे भी पढ़ें. इजरायल ने लेबनान में अस्पतालों पर की बमबारी, 14 मेडिकल स्टाफ की मौत, WHO ने कही बड़ी बात

Latest News

UAE ने लिया एक्शन, भ्रामक व मनगढ़ंत वीडियो से दहशत फैलाने के आरोप में 10 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

UAE: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच United Arab Emirates ने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे फर्जी...

More Articles Like This

Exit mobile version