‘मैं और देश के 14 मिलियन लोग जान देने को तैयार’, ट्रंप की डेडलाईन पर ईरानी राष्ट्रपति के ऐलान से मची हलचल

US-Israel-Iran War: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन के बयान से दुनिया भर में हलमच गई है कि क्या ईरान ने अमेरिका के सामने हार मान ली है. दरअसल, अमेरिका की ओर से सख्त चेतावनी के बाद पेज़ेशकियन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 1.4 करोड़ (14 मिलियन) ईरानी देश की रक्षा के लिए अपनी जान देने को तैयार हैं. पेज़ेशकियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि वह खुद भी देश के लिए बलिदान देने के लिए तैयार हैं.

तनाव अब बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंचा

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अब बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. एक तरफ अमेरिका का सख्त रुख है, तो दूसरी तरफ ईरान भी पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहा. दोनों देशों के बीच टकराव अब सीधे युद्ध के कगार पर पहुंचता नजर आ रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र और दुनिया में चिंता बढ़ गई है.

मानव श्रृंखला बनाने की अपील

इससे पहले ईरान के उप खेल मंत्री अलीरेज़ा रहीमी ने युवाओं, खिलाड़ियों, छात्रों और शिक्षकों से अपील की थी कि वे पावर प्लांट्स के आस-पास मानव श्रृंखला बनाएं. इसका उद्देश्य संभावित हवाई हमलों को रोकना है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम दिया है कि वह हॉर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोले. उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय तक ऐसा नहीं करने पर ईरान के सभी बिजली संयंत्रों और पुलों पर बड़े पैमाने पर बमबारी की जाएगी.

पूरा ईरान एक रात में होगा खत्म

ट्रंप ने कहा कि यह क्रिटिकल पीरियड है और ईरान को समझौते के लिए समय दिया गया था. उन्होंने यहां तक कहा कि अगर ईरान नहीं माना, तो पूरा देश एक रात में खत्म किया जा सकता है और उसे स्टोन एज में भेज दिया जाएगा. इस बयान के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है.

इसे भी पढ़ें. बांग्लादेश में खसरे का कहर: 118 मौतें, हजारों बच्चे संक्रमित; वैक्सीनेशन संकट से बिगड़े हालात

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version