मध्य पूर्व एशिया में ईरान ने किया जोरदार धमाका, कई मिसाइलें भी हुई लॉन्च

Must Read

Iran missile attack on Israel : मध्य पूर्व एशिया में लगातार जारी जंग अपने 12वें दिन में प्रवेश कर चुकी है और इसका दायरा बड़ा होता जा रहा है. इसी बीच ईरान ने इजरायल पर जवाबी हमले का एक वीडियो जारी किया है जिसमें एक के बाद एक कई मिसाइलें लॉन्च होती दिख रही हैं. बता दें कि मिसाइलों के लॉन्च होने के कुछ देर बाद जोरदार धमाके भी सुनाई दे रहे हैं. ऐसे में ईरान का कहना है कि यह हमला इजरायल के खिलाफ उसका सीधा जवाब है, लेकिन उन्‍होंने ये भी कहा कि मिसाइलों का सटीक टारगेट अभी साफ नहीं हो सका है.

इसके साथ ही ईरान ने दावा करते हुए कहा कि उसने इजरायल के एक महत्वपूर्ण संचार और खुफिया केंद्र को पूरी तरह बर्बाद कर दिया. ऐसे में यह सैटेलाइट कम्यूनिकेशन सेंटर तेल अवीव के दक्षिण में हाइला इलाके में स्थित है. इस मामले को लेकर IRGC का कहना है कि ड्रोन से किए गए इस हमले में सेंटर का कंट्रोल रूम पूरी तरह नष्ट हो गया. साथ ही दूसरी तरफ इजरायल भी लगातार हमले तेज कर रहा है. इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्ला की आर्थिक शाखा अल-करद-अल-हसन को निशाना बनाया। यह ठिकाना बेरूत के दक्षिण हिस्से में है.

हिजबुल्लाह में भी भीषण जंग जारी

ऐसे में इजरायल का दावा है कि एयरस्ट्राइक के साथ-साथ जमीनी सैनिक भी हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला कर रहे हैं. हले का जवाब देते हुए हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने उत्तरी इजरायल में इजरायली सैनिकों को निशाना बनाकर रॉकेट दागे हैं.  बता दें कि ईरान में भी हमले लगातार जारी हैं. जानकारी के मुताबिक, ताजा हमले में इजरायल ने तेहरान में एक और ऑयल डिपो पर हमला किया. बताया जा रहा है कि डिपो पर किए गए हमले के बाद निकलता काला धुआं दूर से साफ दिख रहा है. इससे पहले भी ईरान के तेल डिपो पर हमला हुआ था, जिसकी वजह से कई दिनों तक आग लगी रही.

ईरान पर हमलों के बाद सामने आयी सैटेलाइट तस्वीरें

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ईरान के बोनाब शहर में पुलिस हेडक्वॉर्टर पर भी जोरदार हमला हुआ है. बता दें कि यहां एक के बाद एक तीन हमले किए गए. वीडियो में दिख रहा है कि ब्लास्ट इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी. फिलहाल जान-माल के नुकसान की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है. बता दें कि इस बीच ईरान पर हमलों के बाद सैटेलाइट तस्वीरें भी सामने आई हैं. वहीं, ईरान के इस्फहान के खातामाई एयरबेस की कुछ तस्वीरें आई हैं. ऐसे में तस्वीरों में एयरबेस पर खड़े पुराने F-14 टॉमकैट फाइटर जेट्स साफ दिख रहे हैं.

अमेरिका-इजरायल इन जेट्स को बना रही निशाना

जानकारी के मुताबिक, 1970 के दशक में ईरान ने अमेरिका से करीब 75 F-14 जेट खरीदे थे. इसके साथ ही इस्लामिक क्रांति के बाद ये जेट IRGC के पास चले गए. बताया जा रहा है कि हमले के दौरान अमेरिका और इजरायल इन्हीं जेट्स को निशाना बना रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस्फहान की न्यूक्लियर साइट पर तेजी से खुदाई चल रही है और कई जगहों पर सुरंगें खोदी जा रही हैं. बता दें कि इसके पहले भी इसी साइट पर हमला हो चुका था. ऐसे में नई तस्वीरों से पता चल रहा है कि ईरान इसे फिर सक्रिय कर रहा है. ताकि कोई एयरस्ट्राइक इसे नुकसान न पहुंचा सके.

 इसे भी पढ़ें :- Rajasthan Tradition: पाली के काणा गांव में अजीब परंपरा, पिता बनने पर युवकों की होती है लाठियों से पिटाई

Latest News

ईरान के हमले से भड़का कतर, अपनाया कड़ा रुख, बोला-अब संभव नहीं मध्यस्थता, हम US के साथ

US Iran War: ईरान द्वारा कतर में अल उदैद एयर बेस और अन्य खाड़ी देशों पर मिसाइल व ड्रोन...

More Articles Like This