राष्ट्रपति पेजेश्कियान का इस्तीफा खारिज, ईरानी अधिकारी ने बताया झूठा नैरेटिव

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran President Resignation: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने सुप्रीम लीडर को कथित तौर पर अपना इस्तीफा सौंप दिया है. ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को भेजे गए इस पत्र में पेजेश्कियान ने कहा है कि देश में बड़े और अहम फैसले लेने की प्रक्रियाओं से राष्ट्रपति और सरकार को बाहर कर दिया गया है, साथ ही उन्होंने ये आरोप भी लगाया है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कट्टरपंथी गुटों ने अहम मामलों पर नियंत्रण कर लिया है. ऐसी हालात में वह सरकार चलाने और कानूनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में असमर्थ हैं और इस वजह से तुरंत पद छोड़ने का अनुरोध किया है.

हालांकि, IRGC से जुड़ी तसनीम समाचार एजेंसी ने कहा कि राष्ट्रपति ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है और वह अपने पद की जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वहीं, राष्ट्रपति कार्यालय में संचार और सूचना विभाग के उप प्रमुख सैयद मेहदी तबातबाई ने भी एक्स पर एक पोस्ट के जरिए ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि पेजेशकियन जनता की सेवा से पीछे नहीं हटेंगे.

ईरानी अधिकारी ने बताया झूठा नैरेटिव

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि “विदेश में बैठे बदनाम मीडिया नेटवर्क द्वारा फैलाई जा रही ये अफवाहें (झूठा नैरेटिव) उनके पुराने और हास्यास्पद मीडिया खेलों की ही अगली कड़ी हैं. उन्होंने अपनी मनगढंत सोच को ही सच्चाई बनाकर पेश कर दिया है.” तबातबाई ने आगे कहा कि “राष्ट्रपति पेजेशकियन जनता की सेवा से पीछे नहीं हटेंगे, ठीक वैसे ही जैसे ईरानी जनता एकता और प्रतिरोध के रास्ते से पीछे नहीं हटेगी. ईरानी जनता की एकता को तोड़ने का उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा और वही सपना उनके साथ दफन हो जाएगा.”

ईरानी आधिकारी ने कहा कि “राष्ट्रपति पेजेश्कियान लोगों की सेवा करने से पीछे नहीं हटेंगे, ठीक वैसे ही जैसे ईरानी राष्ट्र एकजुटता और प्रतिरोध के मार्ग से पीछे नहीं हटेगा. वे ईरानी राष्ट्र की एकता को तोड़ने की अपनी इच्छा को अपने साथ कब्र में ले जाएंगे.” IRGC से जुड़ी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने एक सरकारी सूत्र के हवाले से बताया है कि राष्ट्रपति के इस्तीफा सौंपने की खबरों को खारिज कर दिया.

Latest News

UPI New Rule: QR कोड स्कैन करते ही दिखेगा खाताधारक का असली नाम, 1 जून से लागू हुआ नया नियम

1 जून से UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव लागू हो गया है. अब QR कोड स्कैन करने पर भुगतान से पहले खाताधारक का असली बैंक-रजिस्टर्ड नाम दिखाई देगा, जिससे फ्रॉड और गलत ट्रांसफर की संभावना कम होगी.

More Articles Like This

Exit mobile version