अब ईरान वर्ल्ड कप खेलने को तैयार, लेकिन FIFA के सामने रखी शर्त! जानें क्या है बडी और अहम मांग?

Must Read

Iran Refuses to Play World Cup Matches in USA: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बहिष्कार की धमकी के बाद अब ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम इस टूर्नामेंट को खेलने के लिए तैयार हो गई है. हालांकि ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अपने मैच खेलने के लिए अमेरिका (USA) की धरती पर कदम नहीं रखेगा. ईरान के फुटबॉल प्रमुख मेहदी ताज ने पुष्टि की है कि उनकी टीम वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी है.

अब ईरान ने बहिष्कार का फैसला बदला

टीम तुर्की में ट्रेनिंग कैंप लगाएगी और वहां दो फ्रेंडली मैच भी खेलेगी. इससे पहले ईरान के खेल मंत्री अहमद दोन्यामाली ने संकेत दिए थे कि सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या के बाद उपजे हालातों के कारण ईरान वर्ल्ड कप से हट सकता है लेकिन अब ईरान ने बहिष्कार का फैसला बदल लिया है. ईरान ने फीफा (FIFA) से मांग की है कि उसके मैच अमेरिका की बजाय किसी और देश में शिफ्ट किए जाएं. इस मांग के पीछे दो मुख्य कारण हैं.

चरम पर US और ईरान के बीच सैन्य तनाव

फरवरी के अंत से अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव चरम पर है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ईरान को सलाह दी थी कि उनके लिए अमेरिका में मैच खेलना उचित नहीं होगा. इसी बयान को आधार बनाकर ईरान अब अमेरिका जाने से बच रहा है.

मेक्सिको में खेल सकता है ग्रुप मैच

ईरान की इस मुश्किल को देखते हुए मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने 17 मार्च को एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर ईरान चाहे तो अपने ग्रुप मैच मेक्सिको में खेल सकता है. चूंकि वर्ल्ड कप 2026 संयुक्त रूप से अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में हो रहा है इसलिए वेन्यू शिफ्ट करना तकनीकी रूप से संभव है लेकिन अंतिम फैसला फीफा को लेना है.

शेड्यूल बदलने का कोई इरादा नहीं

ईरान पहले ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुका है. तय शेड्यूल के अनुसार जून में ईरान को बेल्जियम, मिस्र और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने हैं जो फिलहाल अमेरिका में प्रस्तावित हैं. फुटबॉल की सबसे बड़ी संस्था FIFA ने साफ किया है कि वे सभी टीमों के संपर्क में हैं लेकिन फिलहाल शेड्यूल बदलने का कोई इरादा नहीं है. फीफा चाहता है कि सभी टीमें तय समय और स्थान पर ही खेलें.

इसे भी पढ़ें. President Murmu Ayodhya Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं अयोध्या, राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत, राष्ट्रपति ने किया श्रीराम यंत्र का पूजन

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This