Stock Market Crash Today: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1900 अंक टूटा, निफ्टी 23,200 के नीचे

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market Crash Today: गुरुवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला और शुरुआत से ही दबाव में नजर आया. सेंसेक्स 1,942.22 अंक यानी 2.55 प्रतिशत गिरकर 74,750.92 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 580 अंक यानी 2.4 प्रतिशत टूटकर 23,197.75 पर कारोबार करता दिखा.

बाजार में चौतरफा गिरावट

बाजार में लगभग सभी सेक्टर दबाव में रहे. रियल्टी, प्राइवेट बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, पीएसयू बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सर्विसेज, डिफेंस और मेटल सेक्टर में गिरावट दर्ज की गई.

मिडकैप और स्मॉलकैप भी टूटे

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,194.40 अंक गिरकर 55,095.45 पर आ गया, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 246.50 अंक टूटकर 15,930.95 पर पहुंच गया.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसे शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि केवल एनटीपीसी और पावर ग्रिड ही हरे निशान में टिके रहे.

गिरावट की बड़ी वजह

बाजार में गिरावट की मुख्य वजह मध्य पूर्व में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव माना जा रहा है. अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के तेल और गैस ठिकानों पर हमले और जवाब में ईरान की कार्रवाई से वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ गई है. इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी आई है.

वैश्विक बाजारों का असर

एशियाई बाजारों में भी गिरावट का माहौल रहा. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल के बाजार लाल निशान में थे. वहीं, अमेरिकी बाजार भी पिछले कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए, जहां डाओ 1.63 प्रतिशत और नैस्डैक 1.46 प्रतिशत लुढ़क गया.

FII-DII डेटा

विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी है. एफआईआई ने 2,714.35 करोड़ रुपए की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,253.03 करोड़ रुपए का निवेश किया.

यह भी पढ़े: Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेड के फैसले के बाद सोने की कीमत में आई गिरावट, चांदी 2.45 लाख के नीचे फिसली

Latest News

39 ट्रिलियन डॉलर रिकॉर्ड…, कर्ज के जाल में फंसा अमेरिका, ट्रंप ने जंग में बहाया कितना पैसा?

US Debt : मिडिल ईस्‍ट हमले के दौरान अमेरिका का कर्ज 39 ट्रिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर को पार...

More Articles Like This