Ismail Haniyeh Killing: सुप्रीम लीडर ने पढ़ाई हानिया के जनाजे की नमाज, बड़े हमले की तैयारी में ईरान और लेबनान

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ismail Haniyeh Killing: हानिया की हत्या के बाद से ही ईरान गुस्से में है. ईरान और लेबनान के हिजबुल्लाह की तरफ से बदले की तैयारी कर ली गई है. ईरान के सुप्रीम लीडर के घर हुई मीटिंग में तय हुआ है कि इजराइल को हानिया की मौत का जवाब दिया जाएगा.

सुप्रीम लीडर ने पढ़ाई जनाजे की नमाज

ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्लाह अली खामनेई ने तेहरान में हमास चीफ इस्माइल हानिया की जनाजे की नमाज पढ़ाई है. इसके बाद शव को आजादी स्क्वायर पर ले जाया जा रहा है. हानिया को कतर की राजधानी दोहा में दफनाया जाएगा.

तेहरान में फ्लाइट बैन 

हमास चीफ इस्माइल हानिया को आज यानी गुरुवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. इस संबंध में तेहरान में अस्थायी उड़ान प्रतिबंध जारी किए गए हैं. ईरान के सिविल एविएशन ओर्गेनाइजेशन द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि तेहरान यूनिवर्सिटी के केंद्र में 2 किलोमीटर सर्कल के दायरे में उड़ान गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है. हानिया का जनाजा तेहरान यूनिवर्सिटी से आजादी स्क्वायर की ओर निकाला गया. इस दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई ने जनाजे की नमाज पढ़ाई.

इजराइल को चुकानी होगी बड़ी कीमत

ज्ञात हो कि हमास पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानिया की हत्या के बाद से लेबनान और ईरान बदला लेने के लिए ईरान उतावला हो रहा है. लेबनान के हिजबुल्लाह, इराक के इस्लामिक जिहाद, यमन में हूती और सीरिया के शिया गुट पहले ही धमकी दे चुके हैं कि इजराइल को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी. अब ईरान के सुप्रीम लीडर ने IRGC और ईरान आर्मी को ऑर्डर दिया है कि वे बदले की तैयारी करें.

बड़ा हमला कर सकता है ईरान

जानकारी मुताबिक, ईरान सुप्रीम लीडर अली खामनेई ने इजराइल पर सीधे अटैक करने का आदेश जारी किया है. सुप्रीम लीडर ने हानिया की मौत के बाद ही कहा था कि इजराइल को हमारे मेहमान को मारने की कीमत चुकानी होगी. लग रहा है कि ईरान इजराइल पर एक बड़ा हमला कर सकता है. फिलहाल इजराइल हमले से बचने की तैयारी कर रहा है, इजराइल की सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version