ट्रंप की चेतावनी से डरे खामेनेई! ईरान में 800 प्रदर्शनकारियों की फांसी पर रोक, खाड़ी देशों ने की पहल..?

Must Read

Iran Protest: अमेरिका ने एक बड़ा दावा किया है. ट्रंप प्रशासन का कहना है कि ईरान में तय की गई 800 लोगों की फांसी की सजाओं पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह रोक अस्थायी है या लंबे समय के लिए? व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने ईरान के हालात पर बयान जारी करते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी टीम ने ईरानी शासन को साफ संदेश दिया है कि अगर हत्याएं और फांसी की सजाएं जारी रहीं तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

फिलहाल रोक दी गई 800 फांसी की सजाएं

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप को जानकारी मिली है कि गुरुवार को दी जाने वाली 800 फांसी की सजाएं फिलहाल रोक दी गई हैं. कैरोलिन लेविट ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम ईरान की स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं और अमेरिका के पास अब भी सभी विकल्प खुले हुए हैं. इस बीच चार खाड़ी देशों की कूटनीतिक पहल के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने फिलहाल तेहरान पर सैन्य कार्रवाई न करने का फैसला लिया है.

फिलहाल टल गया अमेरिका का हमला

ईरान द्वारा अपना हवाई क्षेत्र दोबारा खोलने से भी इस बात को बल मिला है कि अमेरिका का हमला फिलहाल टल गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सऊदी अरबए कतर, ओमान और मिस्र ने अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए अहम भूमिका निभाई है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार करीब 48 घंटे तक चली कूटनीतिक कोशिशों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमले को टालने का फैसला किया.

ईरान में हिंसा की घटनाओं में कुछ कमी

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा था कि फिलहाल ईरान पर हमला नहीं किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान में हिंसा की घटनाओं में कुछ कमी देखने को मिली है. इसलिए हालात पर नजर रखते हुए आगे का फैसला लिया जाएगा. ईरान में लंबे समय से चल रहे सरकार विरोधी-प्रदर्शनों को दबाने के लिए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के नेतृत्व वाली सरकार ने बेहद सख्त कदम उठाए हैं.

सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को फांसी दिए जाने की आशंका

विरोध-प्रदर्शन करने वालों पर भारी दमन किया जा रहा है. हजारों लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को फांसी दिए जाने की आशंका जताई जा रही है. इसी बीच अमेरिका ने यह दावा किया है.

इसे भी पढ़ें. BMC Election: 29 महानगरपालिकाओं में मतगणना शुरू, 23 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

 

Latest News

समझौते के दावे के बीच ट्रंप ने ईरान की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल, बोले- तेहरान भरोसे लायक नहीं

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ ईरान समझौता करना चाहता है और...

More Articles Like This