रूस-चीन ने बनाई दूरी, पड़ोसी मुस्लिम देशों ने भी किया किनारा, युद्ध में क्यों अकेला पड़ा ईरान?

Must Read

US-Israel Iran Attack: अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच ईरान अकेला पड़ गया है. सहयोगी देश क्षेत्रीय समझौते, आर्थिक निर्भरता और रणनीतिक संतुलन की वजह से ईरान को मैदान में लगभग अकेला छोड़ रहे हैं. चीन-रूस भी सीधी सैन्य मदद नहीं कर रहे. वहीं सऊदी अरब से हालिया समझौतों की वजह से पाकिस्तान भी खुलकर तेहरान का समर्थन नहीं कर सकता.

सुरक्षा और रक्षा सहयोग हुआ गहरा

ईरान को कभी उम्मीद रहती थी कि पड़ोसी मुस्लिम देश संकट में उसका साथ देंगे. लेकिन आज की हकीकत अलग है. पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हाल के वर्षों में सुरक्षा और रक्षा सहयोग गहरा हुआ है. सऊदी अरब ने पाकिस्तान को आर्थिक सहायता, तेल आपूर्ति में राहत और निवेश पैकेज दिए हैं. बदले में पाकिस्तान ने खाड़ी सुरक्षा और सैन्य सहयोग को मजबूत किया है.

आक्रामक कार्रवाई में नहीं होंगे शामिल

दोनों देशों के बीच समझ है कि वे एक-दूसरे के खिलाफ किसी भी आक्रामक कार्रवाई में शामिल नहीं होंगे और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखेंगे. ईरान और सऊदी अरब के बीच लंबे समय से तनाव रहा है. ऐसे में पाकिस्तान खुलकर तेहरान के पक्ष में सैन्य भूमिका लेता है तो वह रियाद के साथ अपने रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को खतरे में डाल देगा.

खामेनेई की मौत के बाद बड़ा सवाल

Russia और China, दोनों ईरान से हजारों किलोमीटर दूर हैं. अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए व्यापक सैन्य हमलों और सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ा सवाल गूंज रहा है क्या चीन, रूस या पाकिस्तान ईरान को बचाने आगे आएंगे? पहली नजर में लगता है कि तेहरान के पास मजबूत साझेदार हैं. लेकिन जमीनी हकीकत कहीं ज्यादा जटिल है.

रूस पहले से Ukraine युद्ध में उलझा

United States की तरह उनके पास खाड़ी क्षेत्र में स्थायी सैन्य अड्डे और लॉजिस्टिक नेटवर्क नहीं हैं. रूस पहले से Ukraine युद्ध में उलझा है, जबकि चीन वैश्विक व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा को जोखिम में नहीं डालना चाहता. दोनों देश हथियार और बयान दे सकते हैं, लेकिन अमेरिकी सेना से सीधा टकराव मोल लेना उनके लिए संभव नहीं.

इसे भी पढ़ें. कुवैत में US एंबेसी बंद करने का ऐलान, सऊदी में दूतावास पर हमले के बाद ट्रंप ने लिया फैसला

Latest News

पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का बड़ा हमला: कई चौकियों पर कब्जा, 100 से अधिक सैनिकों को मारने का दावा

Afghanistan attacks Pakistan: पिछले पांच दिनों से अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डूरंड लाइन पर जंग जारी है. इस...

More Articles Like This