US-इजरायल से युद्ध में ईरान को बडा नुकसान, अब तक 3,186 लोगों की मौत, इनमें 210 बच्चे और 1,153 सैन्य कर्मी भी शामिल

Iran vs Israel-US War: अमेरिका और इजरायल का ईरान पर लगातार हमला जारी है. ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. इसी बीच अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट न्यूज़ एजेंसी (एचआरएएनए) ने ईरान में मरने वालों के आंकड़े पर नया अपडेट जारी किया है.

अब तक 3,186 लोगों की मौत

एजेंसी के मुताबिक़ 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध के बाद अब तक 3,186 लोगों की मौत हो चुकी है. एचआरएएनए का कहना है कि मरने वालों में 1,394 आम नागरिक हैं, जिनमें 210 बच्चे शामिल हैं. एजेंसी के मुताबिक़ 1,153 सैन्य कर्मी भी मारे गए हैं. इसके अलावा 639 मौतों ऐसी हुई हैं, जिनकी पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है.

एक हफ्ते से मारे गये लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं

ईरानी अधिकारियों ने पिछले एक हफ्ते से मारे गये लोगों के बारे में कोई नई जानकारी नहीं दी है. ईरान के संयुक्त राष्ट्र राजदूत अमीर सईद इरावानी ने 10 मार्च को 1,300 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी थी. ईरान के विदेश मंत्री ने सोमवार को कहा कि संघर्ष शुरू होने के बाद से सैकड़ों ईरानी नागरिकों के मारे जाने की बात कही है. उन्होंने 200 से ज्यादा बच्चों के मारे जाने की बात कही है.

अब तक 13 अमेरिकी सैनिक मारे

संघर्ष शुरू होने के बाद से 15 इजरायली मारे गए हैं. इनमें वे नौ लोग शामिल हैं जो बेत शेमेश शहर में एक रिहायशी इमारत पर सीधे मिसाइल हमले में मारे गए थे और दो इजरायली सैनिक 8 मार्च को दक्षिणी लेबनान में मारे गए हैं. संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक 13 अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं. जिनमें से छह सैनिक गुरुवार को इराक में उनके रीफ्यूलिंग विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से मारे गए.

इसे भी पढ़ें. अब ईरान के प्रमुख गैस क्षेत्र पर हमले नहीं करेगा इजराइल! नेतन्याहू ने ट्रंप के अनुरोध पर किया वादा

Latest News

31 August 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 August 2026 Ka Panchang: आज 31 अगस्त 2026, सोमवार का दिन है और भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष...

More Articles Like This

Exit mobile version