‘हमने बना लिया है अब तक का सबसे ताकतवर हथियार’, अमेरिका से बढते तनाव के बीच ईरान का खौफनाक दावा

Islamabad: अमेरिका से बढते तनाव के बीच ईरानी सेना ने चौंकाने वाला दावा किया है कि वह जल्द ही एक ऐसा नया हथियार सामने लाने वाली है जिससे उसके विरोधी गहरे डर में आ जाएंगे. ईरान की नौसेना के कमांडर शाहराम ईरानी ने बयान दिया कि यह नया हथियार बहुत जल्द दुनिया के सामने होगा और यह दुश्मनों के बेहद करीब मौजूद है. उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इसके सामने आने पर विरोधियों को दिल का दौरा न पड़ जाए.

अब सैन्य शिक्षा संस्थानों में मजाक

उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर दुश्मनों ने यह गलत अनुमान लगाया था कि कुछ ही दिनों या एक हफ्ते में स्थिति उनके पक्ष में हो जाएगी, लेकिन यह सोच अब सैन्य शिक्षा संस्थानों में मजाक बन चुकी है. ईरानी सेना का दावा है कि हाल के महीनों में उसने अमेरिका और इज़राइल से जुड़े कई ठिकानों पर लगभग 100 जवाबी हमले किए हैं. इन हमलों का लक्ष्य संवेदनशील सैन्य और रणनीतिक स्थान बताए गए हैं.

ईरान के नए प्रस्ताव खारिज

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी US-Iran peace talks में कोई अहम नतीजा सामने नहीं आया है. इसी बीच तनाव और बढ़ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के खिलाफ युद्ध में परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं करेंगे. वाइट हाउस में पत्रकारों ने जब ट्रंप से पूछा कि क्या वह ऐसे हथियार का इस्तेमाल करेंगे तो उन्होंने कहा मैं परमाणु हथियार का इस्तेमाल क्यों करूंगा?

परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं

हमने इसके बिना ही पूरी तरह से पारंपरिक तरीके से उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया है, उन्होंने आगे कहा नहीं, मैं इसका इस्तेमाल नहीं करूगा. किसी को भी परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने की इजाजत कभी नहीं दी जानी चाहिए.

इसे भी पढ़ें. Bank Holiday 2026: 1 मई को कहीं बंद तो कहीं खुलेंगे बैंक, बाहर निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का स्टेटस

Latest News

पाकिस्तानी SC ने शहबाज-मुनीर को दिया बड़ा झटका, जेल से अस्पताल में शिफ्ट हुए इमरान खान

Imran Khan: बीती रात पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अदियाला जेल से निकालकर इस्लामाबाद स्थित शिफा इंटरनेशनल...

More Articles Like This

Exit mobile version