US Iran War: ईरान ने साफ कर दिया है कि अगर अमेरिका जमीनी हमला करता है तो वह पूरे क्षेत्र में जवाब देगा. इसमें यमन में उसके सहयोगी हूती विद्रोहियों को सक्रिय करना शामिल हो सकता है जो रेड सी में जहाजों पर हमले कर सकते हैं. इसी बीच ईरान के प्रमुख अंग्रेज़ी अखबार Tehran Times ने अपने फ्रंट पेज पर “Welcome to Hell” लिखकर अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है.
मिडिल ईस्ट में 10,000 अतिरिक्त सैनिक भेजेगा US
इसमें कहा गया है कि अगर अमेरिकी सैनिक ईरानी जमीन पर उतरे, तो वे “ताबूत में ही वापस जाएंगे.” रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन मिडिल ईस्ट में करीब 10,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने पर विचार कर रहा है. इसमें 82nd Airborne Division जैसे तेजी से तैनात होने वाले विशेष बल शामिल हो सकते हैं.
पहले से ही हजारों सैनिक और मरीन तैनात
यह कदम अमेरिका को युद्ध में ज्यादा सैन्य विकल्प देगा. खासकर ऐसे समय में जब क्षेत्र में पहले से ही हजारों सैनिक और मरीन तैनात किए जा चुके हैं. हालांकि ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि शांति वार्ता अच्छी चल रही है और जमीनी हमले की संभावना कम है, लेकिन सैन्य तैयारियां कुछ और ही संकेत दे रही हैं. इन सैनिकों को ईरान के नजदीक रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया जा सकता है, जैसे Kharg Island, जो ईरान का प्रमुख तेल निर्यात केंद्र है.
पहले से ही तनाव में है Strait of Hormuz
स्थिति और गंभीर इसलिए भी है क्योंकि Strait of Hormuz पहले से ही तनाव में है. अगर संघर्ष यहां या रेड सी तक फैलता है तो वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ सकता है. इसी बीच इजराइल ने तेहरान और बेरूत में हमले तेज कर दिए हैं. इजराइल का कहना है कि वह ईरान और Hezbollah से जुड़े ठिकानों को निशाना बना रहा है.
इसे भी पढ़ें. Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा