‘दबाव में नहीं आने वाला है ईरान’, ट्रंप के हथियार डालने की चेतावनी पर ईरानी सैन्य अधिकारी अब्दोल्लाही का जवाब

US-Israel-Iran War: ट्रंप के अल्टीमेटम पर ईरान ने साफ कर दिया है कि वह न तो सीजफायर के लिए तैयार है और न ही किसी दबाव में आने वाला है. मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं. कुल मिलाकर Strait of Hormuz को लेकर यह टकराव बड़े युद्ध की ओर धकेल सकता है, जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था और तेल सप्लाई पर भी पड़ेगा.

ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम

ट्रम्प लगातार ईरान पर हथियार डालने का दबाव बना रहे हैं. ट्रम्प का कहना है कि ईरान Strait of Hormuz को खोल दे. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है और चेतावनी दी है कि अगर इस दौरान समझौता नहीं हुआ, तो ईरान पर भीषण हमला किया जाएगा. उन्होंने यहां तक कहा कि ईरान को नरक में बदल दिया जाएगा. इस पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी.

घबराहट और बेवकूफी भरा कदम

ईरानी सैन्य अधिकारी Ali Abdollahi Aliabadi ने ट्रंप की धमकी को घबराहट भरा और बेवकूफी भरा कदम बताया है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान पर हमला हुआ, तो अमेरिका के लिए नरक के दरवाजे खुल जाएंगे. ईरान ने साफ कहा है कि अगर उसके बुनियादी ढांचे पर हमला हुआ, तो वह पश्चिम एशिया में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायली ठिकानों को निशाना बनाएगा. जवाबी हमले विनाशकारी होंगे.

आक्रमणकारियों को दिया जाएगा कड़ा जवाब

अब्दोल्लाही ने यह भी कहा कि ईरानी सेना देश की रक्षा करने में एक पल की भी देरी नहीं करेगी और आक्रमणकारियों को कड़ा जवाब दिया जाएगा. ट्रंप पहले भी 26 मार्च को ईरान को 10 दिन की समय सीमा दे चुके हैं. अब 6 अप्रैल की डेडलाइन से पहले एक बार फिर चेतावनी दी गई है. अगर इस बीच कोई समझौता नहीं होता, तो युद्ध और अधिक भीषण हो सकता है.

इसे भी पढ़ें. US ने ईरान की धरती से ढूंढ निकाला अपना पायलट, सेना ने खतरनाक ऑपरेशन को दिया अंजाम

Latest News

इमरान हाशमी की ‘Awarapan 2’ को लेकर बड़ा अपडेट, अब इस खास दिन रिलीज होगी यह फिल्म..?

Mumbai: इमरान हाशमी की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक ‘आवारापन 2’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया...

More Articles Like This

Exit mobile version