‘हमारी धरती पर पैरा रखा तो उसे काट देंगे’, ईरान ने दी अमेरिका को कड़ी चेतवानी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीत तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा. इस बीच ईरानी सेना के जमीनी बलों के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अली जहांशाही ने अमेरिका को धमकी दी है. उन्होंने कहा कि अगर कोई अमेरिकी सैन्य कर्मी ईरान की धरती पर कदम रखेगा, तो उसके पैर काट देंगे. उन्होंने कहा कि किसी भी अमेरिकी सैन्यकर्मी के ईरान में प्रवेश करने पर उसे रोक दिया जाएगा. 

विदेशी सैन्य घुसपैठ को लेकर दी चेतावनी

ईरानी सेना के जमीनी बलों के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अली जहांशाही ने किसी भी संभावित विदेशी सैन्य घुसपैठ को लेकर धमकी दी है. उन्होंने कहा, अगर कोई अमेरिकी सैन्य कर्मी ईरान में पैर रखता है, तो हम उसे काट देंगे. अली जहांशाही ने कहा कि ईरान किसी भी दुश्मन की कार्रवाई का दृढ़ और प्रभावी जवाब देने के लिए तैयार है. हम दुश्मन की किसी भी कार्रवाई का दृढ़ और निवारक जवाब देंगे.

सेना पूरी तरह युद्ध के लिए तैयार है US Iran War

अली जहांशाही ने आगे कहा कि देश की सीमाओं पर सेना पूरी तरह युद्ध के लिए तैयार है. कमांडर ने कहा कि ईरानी सेना के जमीनी बल लगातार सीमा क्षेत्रों में गतिविधियों और संभावित खतरों पर नजर रख रहे हैं. साथ ही देश की सीमाओं की मजबूती से सुरक्षा की जा रही है.

क्या बोले ईरान के विदेश मंत्री

वहीं, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि फिलहाल ईरान अमेरिका के साथ बातचीत नहीं कर रहा है. दोनों देशों के बीच संदेशों का आदान-प्रदान मध्यस्थों के जरिए हो रहा है. उन्होंने कहा कि कई देश दोनों देशों के बीच दोबारा बातचीत का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, ईरान तब तक सीधे बातचीत की मेज पर लौटने को तैयार नहीं है, जब तक अमेरिका पिछले समझौते के कथित उल्लंघनों को ठीक नहीं करता. अराघची ने कहा कि कुछ मध्यस्थ देश अभी भी बातचीत की जमीन तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन ईरान के अनुसार, अमेरिका की ओर से इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन के उल्लंघन का मामला खत्म होने और हुए नुकसान की भरपाई किए जाने तक बातचीत दोबारा शुरू होने की संभावना नहीं है.

ये भी पढ़ें- न्यूयॉर्क में हादसाः लिबर्टी आइलैंड के पास पलटी नाव, मासूम बच्चे सहित दो लोगों की मौत

Latest News

फाइबर जितना ज्यादा, उतना बेहतर ये जरूरी नहीं, जानें रोजाना के लिए कितनी मात्रा है सही

fibre in our diet: जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान प्रोटीन, विटामिन और...

More Articles Like This

Exit mobile version