ट्रंप-नेतन्याहू ही रोक सकते हैं युद्ध, ईरान तो केवल हमले का दे रहा जवाब, पूर्व भारतीय राजनयिक फैबियन

US Iran War: मिडिल ईस्ट में ईरान और यूनाइटेड स्टेट के बीच चल रहे युद्ध को पूर्व भारतीय राजनयिक केपी फैबियन ने “मौत और तबाही का खेल” बताया है. फैबियन के मुताबिक इस संघर्ष के दो मुख्य खिलाड़ी डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू हैं. अगर युद्ध रोकना है तो इन्हीं को पहल करनी होगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान पर हमला हुआ और वह जवाब दे रहा है. इसलिए युद्ध रोकने के लिए अमेरिका और इजराइल को पहले कदम उठाना होगा.

युद्ध का अंत कब होगा, स्पष्ट नहीं

पूर्व भारतीय राजनयिक केपी फैबियन ने कहा कि ऐसे में युद्ध का अंत कब होगा, इसका कोई स्पष्ट संकेत नहीं है. फैबियन ने बताया कि इस युद्ध को खत्म करने का एक रास्ता मध्यस्थता हो सकता है, लेकिन ईरान सीधे बातचीत के लिए तैयार नहीं है. ऐसे में संभावना है कि ट्रंप खुद को विजेता घोषित कर युद्ध खत्म करने की कोशिश करें.

इजराइल भी पूरी तरह बंद करे हमले

फैबियन के मुताबिक, ईरान की मांग होगी कि सिर्फ अमेरिका ही नहीं, बल्कि इजराइल भी हमले पूरी तरह बंद करे. उनका मानना है कि बढ़ते राजनीतिक दबाव के कारण ट्रंप को जल्द फैसला लेना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से इस युद्ध को लेकर “मिश्रित संकेत” मिल रहे हैं. एक तरफ कहा जा रहा है कि सैन्य लक्ष्य हासिल हो गए हैं, दूसरी तरफ गैस की कीमतें बढ़ रही हैं और हालात बिगड़ रहे हैं.

US में बढ़ रहे हैं “नो किंग्स” जैसे विरोध-प्रदर्शन

फेबियन ने यह भी कहा कि अमेरिका में “नो किंग्स” जैसे विरोध-प्रदर्शन बढ़ रहे हैं और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी से जनता नाराज है. इसके अलावा अगर यमन के हूती विद्रोही रेड सी में हमले बढ़ाते हैं, तो वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति पर और असर पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें. Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

Latest News

हथेली में शुक्र पर्वत पर है स्टार का निशान, तो इन चीजों से रहे बेहद सावधान, लाइफ में होती है राजसी ठाठ-बाट

Star on Shukra Parvat palmistry: हर किसी के हाथों में बहुत सारे निशाल और लकिरे होती है. ऐसे में...

More Articles Like This

Exit mobile version