मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच ईरान के टॉप कमांडर की मौत, ट्रंप का बड़ा दावा

Must Read

Iran-US War : ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि तेहरान पर किए गए एक बड़े हमले में ईरान के कई शीर्ष सैन्य अधिकारी मारे गए हैं. बता दें कि उन्‍होंने यह बात सोशल मीडिया के जरिए कही, जिसमें उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया. इस वीडियो में रात के अंधेरे में जोरदार धमाके और आसमान में आग की लपटें दिखाई दे रही हैं.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया, जब क्षेत्र में जंग लगातार तेज होती जा रही है और हालात बेहद खराब बनते जा रहे हैं. इतना ही नही बल्कि इससे पहले भी उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया था और उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने अमेरिका के साथ समझौता नहीं किया या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नहीं खोला तो गंभीर कार्रवाई की जाएगी. क्‍योंकि यह एक ऐसा रास्‍ता है जिसके माध्यम से दुनिया का 20 फीसदी तेल आयात किया जाता है.

अमेरिका के दो विमान गिराए गए- ईरान

बता दें कि दोनों देशों के बीच इस युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना एक लापता पायलट की तलाश में लगी हुई है. इस मामले को लेकर मीडिया का कहना है कि एक ही दिन में अमेरिका के दो युद्धक विमान ईरान में गिराए गए, जो कि इस जंग के दौरान पहली बार हुआ है. फिलहाल एक पायलट को बचा लिया गया है, लेकिन दूसरा अभी भी लापता है और दुश्मन इलाके में उसकी खोज जारी है.

अमेरिका में बढ़ी हलचल

इस दौरान हालात को देखते हुए इन घटनाओं के बाद अमेरिका के अंदर भी हलचल बढ़ गई है. इसके साथ ही रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आर्मी चीफ जनरल रैंडी जॉर्ज को पद छोड़ने और तुरंत रिटायर होने के लिए कह दिया है. बता दें कि अभी तक इसके पीछे की वजह सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग को लेकर बढ़ते दबाव और आलोचना के कारण यह फैसला लिया गया.

इसे भी पढ़ें :- IPL 2026: कब तक मैदान पर लौटेंगे शुभमन गिल? कोच ने चुप्पी तोड़ी, बोलें-आपको यकीन…!

Latest News

चूरू में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई हाई स्पीड कार, छह लोगों की मौत, 7 माह की बच्ची गंभीर

Churu Accident: राजस्थान से दुखद खबर सामने आई है. यहां सादुलपुर के ददरेवा-तारानगर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो...

More Articles Like This