Iran-US War: काफी लंबे समय से ईरान के बीच चल रहे जंग को लेकर अमेरिका पर निशाना साधते हुए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ा बयान दिया और कहा कि आज की स्थिति कुछ हद तक वियतनाम युद्ध जैसी लग रही है. उनके कहने का मतलब था कि जैसे वियतनाम युद्ध के दौरान अमेरिका बार-बार जीत का दावा करता था, लेकिन जमीन पर हालात अलग थे, वैसा ही कुछ अब भी हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अराघची ने विशेष तौर पर फाइन O क्लॉक Follies का जिक्र किया. बता दें कि यह 1960 के दशक में साइगोन में होने वाली रोज की प्रेस ब्रीफिंग थी, जहां अमेरिकी सेना यह दिखाने की कोशिश करती थी कि वे युद्ध जीत रहे हैं, जबकि असल में हालात खराब थे.
प्राप्त जानकारी के अनुसार वियतनाम युद्ध के समय अमेरिकी जनरल विलियम वेस्टमोरलैंडने भी कहा था कि युद्ध में प्रगति हो रही है और अब जीत भी बहुत दूर नहीं है. लेकिन इसके कुछ ही समय बाद 1968 में टेट आक्रामक हुआ, जिसमें बताया जा रहा है कि दुश्मन ने बड़े पैमाने पर हमला किया है. और अमेरिका के दावों पर सवाल खड़े हो गए. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आज भी अमेरिका कुछ ऐसा ही दावा कर रहा है. क्योंकि उनका कहना है कि अमेरिकी सरकार कहती है कि वह जीत रही है, लेकिन जमीन पर हालात अलग हैं.
ईरानी एयर डिफेंस कमजोर हो चुकी- अमेरिका
इस मामले को लेकर अराघची ने उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका का एक F-35 Lightning II को नुकसान पहुंचा है. इतना ही नही बल्कि अमेरिकी युद्धपोत जैसे यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड और यूएसएस अब्राहम लिंकन पीछे हटते दिख रहे हैं. फिलहाल इसे लेकर अमेरिका ने कहा कि F-35 ने सुरक्षित लैंडिंग की और मामले की जांच चल रही है. इस मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप को अपने देश के अंदर भी आलोचना झेलनी पड़ रही है. इसके साथ ही रिपोर्ट का कहना है कि उनके एक अधिकारी जो केंट ने इस्तीफा तक दे दिया. वहीं अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका जीत रहा है और ईरान की एयर डिफेंस कमजोर हो चुकी है.
वियतनाम युद्ध में भी अमेरिका को मिली हार
बता दें कि वियतनाम युद्ध में अमेरिका ने लाखों सैनिक भेजे और भारी बमबारी की, लेकिनन फिर भी जीत हासिल नहीं हुई और अंत में पीछे हटना पड़ा. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वियतनाम युद्ध में अमेरिका के 58,000 से ज्यादा सैनिक मारे गए थे. करीब 20 से 30 लाख वियतनामी लोगों की मौत हुई थी. इस दौरान 1975 में युद्ध खत्म हुआ और उत्तर वियतनाम जीत गया था.
‘यह स्थिति वियतनाम जैसी भी हो सकती है’
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान युद्ध में अब तक 13 अमेरिकी सैनिक मारे गए. करीब 200 घायल हुए. वहीं ईरान की बात करें तो अब तक 1400 से ज्यादा लोगों की मौत और 18,000 घायल बताए जा रहे हैं अराघची का मैसेज क्लियर है. ऐसे में वे अमेरिका को चेतावनी दे रहे हैं कि सिर्फ हम जीत रहे हैं कहने से हालात नहीं बदलते. उन्होंने ये भी कहा कि अगर जमीनी सच्चाई अलग है तो यह स्थिति वियतनाम जैसी भी हो सकती है.
इसे भी पढ़ें :- मिसाइल हमले से सऊदी में भारतीय युवक की मौत, दर-दर भटक रहा परिवार, नहीं हो रही सुनवाई!