ईरान ने जासूस को फांसी पर लटकाया, US-इजरायल को संवेदनशील जानकारी देने का लगा था आरोप

Tehran: अमेरिका और ईरान के बीच महीनों से चल रही तनातनी के बीच एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शांति समझौते का दावा किया तो वहीं दूसरी तरफ ईरान ने अमेरिका और इजरायल के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को फांसी दे दी है. ईरानी न्यायपालिका की समाचार एजेंसी मीजान के मुताबिक, मृतक की पहचान मोजतबा कियान के रूप में हुई है.

संवेदनशील जानकारी US- इजरायल तक पहुंचाई 

उस पर आरोप था कि उसने युद्ध के दौरान ईरान के रक्षा उद्योग से जुड़ी संवेदनशील जानकारी ‘दुश्मन देशों’ यानी अमेरिका और इजरायल तक पहुंचाई थी. ट्रंप ने शनिवार को कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म कराने के लिए एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग काफी हद तक तय हो चुका है. ट्रंप ने दावा किया कि इस समझौते के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुल सकता है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी अंतिम मुहर बाकी है.

समझौते के आखिरी पहलुओं पर चर्चा

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अमेरिका, ईरान और ‘कुछ अन्य देशों’ के बीच समझौते के आखिरी पहलुओं पर चर्चा चल रही है और जल्द घोषणा हो सकती है. इस दावे से पहले ट्रंप ने कतर, सऊदी अरब, यूएई, पाकिस्तान, जॉर्डन, मिस्र, तुर्किए और बहरीन के नेताओं से फोन पर बातचीत की. इसके बाद उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी अलग से बात की.

युद्ध जैसी स्थिति खत्म करने की कोशिश

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बातचीत में यह फार्मूला सामने आया है कि युद्ध जैसी स्थिति खत्म करने की कोशिश होगी, होर्मुज जलडमरूमध्य धीरे-धीरे खोला जा सकता है, ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी कम हो सकती है और विदेशी बैंकों में फंसी कुछ ईरानी संपत्तियां रिलीज हो सकती हैं. हालांकि सबसे मुश्किल मुद्दे ईरान का परमाणु कार्यक्रम, एनरिच्ड यूरेनियम और होर्मुज पर नियंत्रण अभी भी पूरी तरह सुलझे नहीं हैं.

इसे भी पढ़ें. किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही निजी जिंदगी, आर्थिक तंगी ने ले ली बेटे-बहू की जान, जानें कौन है वो दिग्गज गीतकार?

Latest News

भारत, इजरायल का एक महत्वपूर्ण साझेदार, बदलते वैश्विक हालात में संबंध मजबूत करना बेहद जरूरी- नेतन्याहू

New Delhi: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को एक महत्वपूर्ण साझेदार बताते हुए कहा है कि इजरायल...

More Articles Like This

Exit mobile version