यूक्रेन की विशेषज्ञ टीम US के लिए रवाना, ईरान के शाहिद ड्रोन से निपटने के लिए ट्रंप ने जेलेंस्की से मांगी थी मदद

Must Read

Iran-US War Zelensky Offer: युद्ध में ईरानी शाहेद ड्रोन अमेरिकी रक्षा प्रणाली को चुनौती दे रहे हैं, ऐसे में अमेरिका ने चुपचाप यूक्रेन से मदद मांगी है. अधिकारियों का कहना है कि एक शाहेद ड्रोन की कीमत लगभग 20,000 से 50,000 डॉलर होती है, जबकि उसे मार गिराने वाली मिसाइलों की कीमत लाखों डॉलर तक हो सकती है. सोचिए 30000 डॉलर की चीज पर अमेरिका 40 लाख डॉलर खर्च कर रहा है, ऐसे में जेलेंस्की के अनुभव की अब उन्हें जरूरत पड़ रही है.

यूक्रेन चार साल से कर रहा है सामना

इस बात की जानकारी खुद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की  ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. उन्होंने बताया कि अमेरिका ईरान के शाहिद ड्रोन से निपटने के लिए यूक्रेन का अनुभव चाहता है. जेलेंस्की के मुताबिक, यूक्रेन पिछले चार साल से रूस के खिलाफ युद्ध में इन ड्रोन का सामना कर रहा है. रूस ने बड़ी संख्या में ईरानी मूल के शाहिद ड्रोन का इस्तेमाल किया था. इन हमलों से निपटने में यूक्रेन को काफी अनुभव मिला है.

US समेत कई देशों ने यूक्रेन से किया संपर्क

इसी वजह से अमेरिका समेत कई देशों ने यूक्रेन से संपर्क किया है. अब यूक्रेन ने विशेषज्ञों की एक टीम भेजने का फैसला किया है. दरअसल, ईरानी शाहेद ड्रोन पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे हैं. इन ड्रोन हमलों में खाड़ी क्षेत्र में सात अमेरिकी सैनिकों की मौत भी हो चुकी है. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार शाहेद-136 ड्रोन को रोकना काफी मुश्किल है क्योंकि यह कम ऊंचाई पर और धीमी गति से उड़ते हैं, जिससे पारंपरिक एयर डिफेंस सिस्टम इन्हें आसानी से पकड़ नहीं पाते.

ड्रोन उम्मीद से ज्यादा बड़ी चुनौती

अमेरिकी रक्षा मंत्री पेट हेगसेथ और जॉइंट चीफ्स के प्रमुख डैन केन ने अमेरिकी सांसदों को बताया कि ये ड्रोन उम्मीद से ज्यादा बड़ी चुनौती बन गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन ने कई महीने पहले ही यूनाइटेड स्टेट्स को इस खतरे के बारे में चेतावनी दी थी और इन ड्रोन को गिराने के लिए अपनी तकनीक देने की पेशकश भी की थी. यूक्रेन ने इंटरसेप्टर ड्रोन और सेंसर का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उस समय डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने इस योजना को आगे नहीं बढ़ाया. अब कुछ अमेरिकी अधिकारी इसे रणनीतिक गलती मान रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. इजरायल ने लेबनान के रिहायशी शहर में फेंका खतरनाक सफेद फास्फोरस, रिपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय जगत में मची हलचल

Latest News

बांग्लादेश में खसरे का कहर, 24 घंटे में 9 बच्चों की मौत; मृतकों का आंकड़ा 1,096 पहुंचा

Bangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश इस समय खसरे के गंभीर प्रकोप से जूझ रहा है. देश में लगातार बढ़ते संक्रमण...

More Articles Like This