ईरान ने उड़ाया अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का मजाक, कहा “प्लीज कुछ बोलिये…हम बोर हो रहे हैं”

Iran US War : बीते 24 घंटे में अमेरिका के 2 फाइटर जेट, एक बड़ा एयरक्रॉफ्ट और कई हेलीकॉप्टर को मार गिराने के बाद ईरानी राष्ट्रपति ने ट्रंप की चुटकी ली है. बता दें कि ईरान ने ट्रंप का मजाक उड़ाते हुए कहा कि “ट्रंप, प्लीज कुछ तो बोलिये, हम बोर हो रहे हैं.” जानकारी के मुताबिक, यह पोस्ट जिम्बाब्बे स्थित ईरानी दूतावास ने की है. इससे अमेरिका और उसकी सेना की भारी बदनामी हो रही है. बताया जा रहा है कि ईरान ने यह पोस्ट तब किया है, जब उसने अमेरिका के कई फाइटर जेट के साथ एमक्यू-9 ड्रोन और क्रूज मिसाइलों को भी हवा में फुस्स कर दिया है.

ईरान लगातार अमेरिकी बेसों को बना रहा निशाना

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, ईरान ने जिस आक्रामकता के साथ बीते 24 घंटे में अमेरिकी सेना को नाकों चने चबवाया है, इसके साथ ही ट्रंप का वह दावा भी झूठा साबित हो रहा है, जिसमें उन्होंने हाल ही में अपने संबोधन के दौरान कहा था कि ईरान की मिसाइल दागने और डिफेंस करने की क्षमता अब लगभग खत्म हो गई है. क्‍योंकि ईरान लगातार इजरायल के तेल-अवीव से लेकर मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी बेसों को निशाना बना रहा है. मीडिया रिपोर्ट के दौरान इसमें अमेरिका को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. ईरानी हमले में क्रैश हुए अमेरिकी फाइटर जेट का एक पायलट अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है.

इसे भी पढ़ें :- अमेरिकी सेना का SERE ट्रेनिंग? इसी के भरोसे ईरानी सीमा में खुद को बचा रहे हैं पायलट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version