ईरान में ग्रामीण इलाकों तक फैला हिंसक आंदोलन, 7 लोगों की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Violent Protests: ईरान की अर्थव्यवस्था इस समय कुछ डगमगाई हुई है, जिसे लेकर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन अब ग्रामीण इलाकों में फैल गए है. वहीं, इस दौरान हुई हिंसा में 7 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें ईरान की पैरामिलिट्री फोर्सेस के एक जवान भी शामिल है. वहीं, इस दौरान 13 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

50 से ज्यादा शहरों तक फैला आंदोलन

बता दें कि ईरान में हिंसक आंदोलन को दौरान हुई मौतों के बाद प्रदर्शकारी और भी बेकाबू होते दिख रहे हैं. दरअसल, बढ़ती महंगाई  को लेकर तेहरान से शुरू हुआ प्रदर्शन अब ईरान के 50 से ज्यादा शहरों तक पहुंच गया है. सबसे ज्यादा हिंसक झड़पें तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में 300 किलोमीटर स्थित अजना शहर में हुई हैं. इसके अलावा, ईरान के लोरदेगान में सुरक्षा बलों और हथियारबंद प्रदर्शनकारियों के बीच भीषण झड़प हुई है.

सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने गवर्नर के ऑफिस में आग लगा दी है. इतना ही नहीं कुछ शहरों में तो ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड की बिल्डिंग्स पर भी प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया है. अदालतों की बिल्डिंग्स पर भी प्रदर्शनकारी बैठ गए हैं. ईरान की सरकारी मीडिया ने 6 लोगों की गिरफ्तारी की खबर दी है हालांकि इन गिरफ्तारियों के पीछे की वजहों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. इंटरनेशनल मीडिया के मुताबिक अलग-अलग शहरों में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

ईरान पर अमेरिका और यूरोपीय देशों ने लगाए प्रतिबंध

दरअसल, 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद से ही अमेरिका और यूरोपीय देशों ने ईरान पर प्रतिबंध लगाए हैं, जिसके बाद से ही ईरान की माली हालत खस्ता हो गई है. ईरान की करेंसी रियाल की कीमत बहुत गिर गई है. जो अमेरिकी डॉलर एक साल पहले करीब 8 लाख रियाल में मिल रहा था वो अब लगभग 15 लाख रियाल का हो चुका है.

ऐसे में ईरान में इस समय महंगाई की दर 50 फीसदी है. जनता के गुस्से को देखकर ईरान की सरकार भी बैकफुट पर है. ईरान की सरकार ने कहा कि उसे लोगों की फिक्र है, सरकार प्रदर्शनकारियों की बात सुन रही है.

इसे भी पढें:-‘एक महिने में 82 आतंकी हमले’, खैबर पख्तूनख्वा के हालातों पर मानवाधिकार आयोग ने जताई चिंता

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version