ईद की रात ईरान पर भीषण बमबारी, लोगों में दिखा डर, मची अफरा-तफरी, मौतों का आंकड़ा 1500 पार

Must Read

Iran vs Israel-US War: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध से ईरान में काफी नुकसान हुआ है. देश में मरने वालों की संख्या 1,500 से अधिक हो गई है. राजधानी तेहरान में रमजान खत्म होने के दौरान भीषण हवाई हमले हुए, जिससे लोगों में डर और अफरा-तफरी फैल गई. अमेरिका और इजरायली सेना ने तेहरान पर जबरदस्त हवाई हमले किए. हमलों के बाद धमाकों की गूंज सुनी गई जो दूर-दूर तक आग की लपटें और धुएं का गुबार देखा गया.

असर सिर्फ मिडिल ईस्ट तक सीमित नहीं

यह जानकारी सरकारी मीडिया ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से दी है. अमेरिका और इजराइल द्वारा 28 फरवरी से शुरू किए गए हमलों के बाद हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. इस युद्ध का असर सिर्फ मिडिल ईस्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे वैश्विक आर्थिक दबाव बढ़ रहा है.

किसके हाथ में है देश की कमान

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इन हमलों में ईरान को कुल कितना नुकसान हुआ है और देश की कमान किसके हाथ में है. सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई को इस भूमिका के लिए नामित किया गया है, लेकिन वह सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं. युद्ध के चौथे सप्ताह में भी संघर्ष जारी है और अब इसका दायरा और बढ़ता दिख रहा है.

डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डे को बनाया निशाना

ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हिंद महासागर में स्थित डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डे को निशाना बनाया. यह हमला करीब 4,000 किलोमीटर दूर से किया गया, जिससे संकेत मिलता है कि ईरान के पास लंबी दूरी की ताकतवर मिसाइलें मौजूद हैं. इसके साथ ही ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकाने नतांज परमाणु संवर्धन केंद्र पर फिर से हमला किया गया है, जिससे परमाणु सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंता बढ़ गई है.

इसे भी पढ़ें. पूर्व FBI निदेशक रॉबर्ट म्यूलर के निधन पर ट्रंप ने जताई खुशी, बोले- ‘मुझे खुशी है वह मर गया’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This