दक्षिणी लेबनान में इजरायली ड्रोन हमला, एक की मौत, हिजबुल्लाह ने भी सैनिक को उडाया

New Delhi: इजरायल ने लेबनान में ड्रोन से हमला किया है. लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी (NNA) के मुताबिक कफर तबनीत के पास एक कार को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी के अनुसार इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के कफर तबनीत कस्बे के पास एक कार पर ड्रोन हमला किया. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है.

विस्फोटक की चपेट में आने से मौत 

इजरायली सेना की शुरुआती जांच के मुताबिक, दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के लगाए विस्फोटक की चपेट में आने से एक सैनिक की जान चली गई. द टाइम्स ऑफ इजरायल ने इजरायली सैन्य जांच के हवाले से बताया है कि बुधवार शाम दक्षिणी लेबनान में लितानी नदी के पास गश्त के दौरान हिजबुल्लाह के विस्फोटक में धमाका हुआ. इस हमले में 29 वर्षीय इजरायली सैनिक अलेक्जेंडर फिलिन की मौत हो गई, जबकि सात अन्य सैनिक घायल हो गए.

युद्ध के नतीजों को लेकर बहस

चाथम हाउस थिंक टैंक के एक विश्लेषक का दावा है कि इजरायल में सत्ता और विपक्ष, दोनों के भीतर युद्ध के नतीजों को लेकर बहस तेज हो रही है. चाथम हाउस के मिडिल ईस्ट एंड नॉर्थ अफ्रीका कार्यक्रम से जुड़े वरिष्ठ विश्लेषक योसी मेकेलबर्ग ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच आगे होने वाली वार्ताओं में इजरायल की भूमिका काफी हद तक वॉशिंगटन तय करेगा. उनके मुताबिक आने वाले चुनावों से पहले इजरायल में इस बात पर बहस शुरू होगी कि कई मोर्चों पर लंबे सैन्य अभियान के बाद देश ने आखिर क्या हासिल किया.

इजरायल के भीतर धारणा मजबूत

मेकेलबर्ग का दावा है कि इजरायल के भीतर यह धारणा मजबूत हो रही है कि युद्ध अपने घोषित उद्देश्यों को हासिल नहीं कर सका. भारत में इजरायल के उप राजदूत फारेस साएब ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों की वार्ता के दौरान इजरायल की सुरक्षा चिंताओं का समाधान होना चाहिए. भारत में इजरायल के उप राजदूत फारेस साएब ने कहा कि इजरायल को उम्मीद है कि अमेरिका और ईरान के बीच चलने वाली 60 दिनों की वार्ता में उसकी प्रमुख चिंताओं को संबोधित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें. जंग लगे चाकू-ब्लेड के इस्तेमाल पर FSSAI सख्त, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

Latest News

असम: CRPF अधिकारी ने गोली मारकर की दो साथियों की हत्या, खुद को भी किया शूट

Assam Shooting: असम से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक सीआरपीएफ अधिकारी ने गोली मारकर अपने...

More Articles Like This

Exit mobile version