‘पाकिस्तान चुनौतीपूर्ण समय में आपके देश को देता रहा समर्थन!’ शहबाज शरीफ ने सऊदी किंग से की बात

Middle East War: मिडिल ईस्ट में संघर्ष और तनाव के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फ़ोन पर बातचीत की. इसकी जानकारी शहबाज़ शरीफ़ ने सोशल मीडिया पर दी. शहबाज़ शरीफ़ ने बताया कि मैंने हाल में सऊदी अरब पर हुए हमलों की फिर से निंदा की और इस चुनौतीपूर्ण समय में सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान की अटूट एकजुटता और स्पष्ट समर्थन को व्यक्त किया.

बरते गए संयम की सराहना

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के दौरान सऊदी अरब की ओर से बरते गए संयम की सराहना की है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैंने क्राउन प्रिंस को क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए पाकिस्तान के कूटनीतिक प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी. हमने आपसी समन्वय बनाए रखने पर सहमति जताई.

शांति वार्ता में मध्यस्थता की पेशकश

बता दें कि पाकिस्तान ने मंगलवार को ईरान युद्ध ख़त्म करने के लिए शांति वार्ता में मध्यस्थता की पेशकश की थी. इस बीच अमेरिकी और इजराईली मीडिया में दावा किया है कि अमेरिका ने समझौते के लिए पाकिस्तान के ज़रिए ईरान को 15 सूत्रीय प्लान सौंपा है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के मोहम्मद बिन सलमान ने हाल की बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रखने का आग्रह किया है.

मध्य-पूर्व को नया रूप देने का ऐतिहासिक अवसर

उन्होंने अमेरिका-इजराइल के इस अभियान को मध्य-पूर्व को नया रूप देने का एक ऐतिहासिक अवसर बताया है. अमेरिकी अधिकारियों से जानकारी पाने वाले लोगों के इंटरव्यू पर आधारित इस रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रिंस मोहम्मद ने पिछले एक हफ्ते के दौरान ट्रंप को ईरान के कट्टरपंथी नेतृत्व को गिराने के उद्देश्य से दबाव और बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया है.

ट्रंप प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है सऊदी 

हालांकि सऊदी अधिकारियों ने इस बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. उसने कहा कि सऊदी अरब ने हमेशा से ही इस विवाद के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन किया है. एक बयान में उन्होंने कहा कि सऊदी अरब, ट्रंप प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है और उसका रुख अभी भी वही है.

इसे भी पढ़ें. CM योगी का ऐलानः भरतपुर कालोनी के नाम से जाना जाएगा बहराइच का वन ग्राम भरथापुर

Latest News

बंगाल में नमाज की आजादी लेकिन पूजा के लिए लेनी पड़ती है अदालत से अनुमति-नितिन नवीन

West Bengal Assembly polls 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और सत्तारूढ़ तृणमूल...

More Articles Like This

Exit mobile version