‘एक और हमला किया तो मिसाइल हमलों की बाढ़ ला देंगे’, ईरान की अमेरिका को चेतावनी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Warning To US: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है. एक ओर समझौते की कोशिश तो दूसरी ओर मिसाइल और ड्रोन से हमले जारी है. ऐसे में ईरान ने एक बार फिर अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है. उसने कहा है कि यदि अमेरिका ने दोबारा हमला किया, तो उसे मिसाइलों की बाढ़ झेलनी पड़गी. यह नई चेतावनी खुद ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार मोहसिन रजाई ने दी है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “न बातचीत में और न ही युद्धविराम की प्रक्रिया में हम अमेरिका को अपनी सीमा से आगे बढ़ने देंगे. हर गोली और हर हमले का जवाब मिसाइलों और ड्रोन की बाढ़ से दिया जाएगा. इतिहास पीछे नहीं जाएगा और हमलावर को तुरंत सजा मिलेगी.” ईरान की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका ने एक ईरानी टैंकर और ईरान के केश्म द्वीप पर हमला किया था. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में ईरान ने कुवैत और बहरीन पर हमले किए हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है.

फिर छिड़ा संघर्ष

बता दें कि मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात पहले ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि देर रात अमेरिका ने होर्मुज के पास एक ईरानी टैंकर पर हवाई हमला किया. जवाब में उसने अमेरिकी और इजरायल से जुड़े एक जहाज “पनाया” को मिसाइलों से निशाना बनाया. उन्होने ये भी दावा है कि इसके बाद अमेरिका ने एक बार फिर केश्म द्वीप पर हमला किया. ईरान का कहना है कि इसके बाद जवाबी कार्रवाई में IRGC ने कुवैत में मौजूद अमेरिकी एयरबेस, वहां तैनात हेलीकॉप्टरों और बहरीन में मौजूद अमेरिकी नौसेना की 5वीं फ्लीट के मुख्यालय पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए.

हालांकि दूसरी तरफ अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने ईरान की ओर से किए गए हमलों को नाकाम करने का दावा किया. सेंटकॉम के अनुसार, बहरीन में अमेरिकी 5वीं फ्लीट के मुख्यालय और क्षेत्र के अन्य सैन्य ठिकानों पर किसी भी सफल हमले की पुष्टि नहीं हुई है. सभी ईरानी हमले विफल रहे.
Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This