पाकिस्तान बॉर्डर के पास ईरानी विमान क्रैश, IRGC के कमांडर की मौत

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran: ईरान में पाकिस्‍तान की सीमा पर दर्दनाक हादसा हो गया. पाकिस्तान बॉर्डर के पास ईरानी सैन्‍य अभियान के दौरान एक ‘ऑटोगाइरो’ (हेलीकॉप्टर के समान विमान) दुर्घटनाग्रस्त गया. इस हादसे में ऑटोगाइरो में सवार ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के एक कमांडर और उनके पायलट की मौत हो गई. सरकारी टीवी चैनल की रिपोर्ट में बताया गया है कि जनरल हामिद मजांदरानी की मौत सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में स्थित सिरकन बॉर्डर इलाके में एक सैन्य अभियान के दौरान हुई. अर्द्ध-सरकारी ‘तस्नीम न्‍यूज एजेंसी’ ने बताया कि यह हादसा सैन्य अभ्यास के दौरान हुई.

सीमा की निगरानी के लिए होता है इस्‍तेमाल

‘ऑटोगाइरो’ रोटर डिजाइन के मामले में हेलीकॉप्टर के जैसा होता है. यह हेलीकॉप्‍टर से सरल और छोटा होता है. ईरान में पायलट के प्रशिक्षण और सीमा की निगरानी के लिए आम तौर पर इसका इस्तेमाल होता है. यह विमान दो लोगों को ले जाने में सक्षम है.

ये भी पढ़ें :- आगराः वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलटों ने कूदकर बचाई जान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version