हमले को लेकर ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान, सरेंडर करने पर भी कही ये बात

Must Read

Iranian President : हाल ही में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कई खाड़ी देशों में किए गए अपने हमले के लिए माफी मांगी है. उनका कहना है कि जब तक पड़ोसी देशों की ओर से ईरान पर हमला नहीं होता, तब तक ईरान उन पर मिसाइल या ड्रोन हमले करना बंद कर देगा. मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि इस फैसले को ईरान की अस्थायी नेतृत्व परिषद ने मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही इसे क्षेत्र में कई दिनों से चल रही भीषण लड़ाई के बाद तनाव कम करने की दिशा में पहला स्पष्ट कदम माना जा रहा है.

पड़ोसी देशों से माफी मांगनी चाहिए- पेजेश्कियन

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पेजेश्कियन ने कहा कि “मुझे अपनी ओर से और ईरान की ओर से उन पड़ोसी देशों से माफी मांगनी चाहिए, जिन पर ईरान ने हमला किया है.” बता दें कि उनका यह बयान ऐसे समय आया जब पिछले हफ्ते अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरानी ठिकानों पर हमले के बाद शुरू हुआ था. इन हमलों में कथित तौर पर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत सैकड़ों अन्य लोग मारे गए थे. बता दें कि उसी समय से ईरान ने क्षेत्र में अमेरिकी और इजरायली हितों से जुड़े कई स्थानों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं. इन जारी झड़पों ने मीडिल-ईस्ट में व्यापक युद्ध की आशंकाओं को काफी हद तक बढ़ा दिया है.

सरेंडर की उम्‍मीद करने वाले को नहीं मिलेगी सफलता

जानकारी के मुताबिक, पड़ोसी देशों पर हमले रोकने का संकेत देते हुए ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने साफ शब्‍दों में कहा कि ईरान इजरायल या संयुक्त राज्य अमेरिका के दबाव के आगे नहीं झुकेगा. सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित अपने भाषण में उन्होंने कहा कि ईरानी जनता कभी सरेंडर नहीं करेगी. साथ ही उन्‍होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान के सरेंडर की उम्मीद करने वालों को सफलता नहीं मिलेगी और इस बात पर भी जोर दिया कि देश अपनी रक्षा करना जारी रखेगा. इतना ही नही बल्कि पेजेश्कियन ने कहा कि “दुश्मनों को ईरानी जनता के सरेंडर की अपनी इच्छा को अपने साथ कब्र में ले जाना चाहिए.”

 इसे भी पढ़ें :- नाइजीरिया में महिलाओं, बच्चों समेत 300 से ज्यादा लोगों का अपहरण, इस्लामी चरमपंथियों की करतूत से दहशत

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This