Iran: ईरान में पड़ी धरती की सबसे भीषण गर्मी! टूटे सभी रिकॉर्ड, 82.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iranian village: इस समय ईरान भीषण गर्मी की मार से जुझ रहा है. हाल ही में यहां एक गांव में 82.2 डिग्री सेल्सियस ताप सूचकांक दर्ज किया गया है, जो धरती का सबसे अधिक दर्ज किया गया हीट इंडेक्स बन गया है. इस बात की जानकारी अमेरिकी मौसम विज्ञानी कॉलिन मैकार्थी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा की है. साथ ही उन्‍होंने इसपर संदेह व्‍यक्‍त करते हुए इसके आधिकारि‍क जांच पर बल दिया है.

मौसम विज्ञानिकों की बढ़ी चिंता

दरअसल, ईरान के दक्षिणी तट पर डेरेस्टन हवाई अड्डे के पास स्थित मौसम केंद्र ने 28 अगस्त को 180 फॉरेनहाइट डिग्री (82.2°C) का ताप सूचकांक और 97 फॉरेनहाइट डिग्री (36.1°C) का ओस बिंदु रिकॉर्ड किया गया है, जिससे पूरी दुनिया के मौसम विज्ञानिकों की चिंता बढ़ी हुई है.

क्या होता है ओस बिंदु?

बता दें कि ओस बिंदु वह तापमान होता है, जहां पर हवा नमी को नहीं रोक पाती है. जानकारी के अनुसार, 40 से 54 डिग्री सेल्सियस के हीट इंडेक्स वाले तापमान में भी बहुत लंबे समय तक रहने से हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.

पश्चिम एशिया में हीटवेव ने बढ़ाई चिंता

ऐसे में अमेरिेकी मौसम विज्ञानी मैकार्थी ने कहा है कि पश्चिम एशिया में चिंताजनक हीटवेव जारी है. वहीं, सऊदी अरब के धाहरन में स्थित एक मौसम स्टेशन ने 93°F (33.9C) तक का ओस बिंदु रिकॉर्ड किया गया है. इसी प्रकार पश्चिम एशिया के कई क्षेत्रों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.

इसे भी पढें:-लोगों तक सच्चाई के पहुंचने से डरता है ब्राजील.., X बैन होने के बाद मस्क का फूटा गुस्सा, कहा- जज के अपराधों का करेंगे…

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version