सिर्फ ईरान की अनुमति से होगी होर्मुज स्‍ट्रेट से आवाजाही, अमेरिकी दखल पर होगी कार्रवाई

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran’s warning:ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) नेवी ने होर्मुज स्‍ट्रेट को लेकर बड़ी चेतावनी दी है. उन्होने कहा कि यदि अमेरिका होर्मुज स्‍ट्रेट के ‘प्रबंधन’ में किसी भी तरह का दखल देता है, तो उसे कड़ी सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.

बता दें कि रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण इस जलमार्ग के पास फंसे कुछ जहाजों के चालक दल की ओर से उपलब्ध कराई गई सार्वजनिक समुद्री रेडियो चैनल की रिकॉर्डिंग में आईआरजीसी नेवी ने फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में चल रहे जहाजों को चेतावनी जारी की.

समुद्री सुरक्षा को गंभीर खतरा

इस दौरान कहा गया है कि होर्मुज स्‍ट्रेट अभी भी बंद है और वहां से गुजरने की अनुमति केवल आईआरजीसी नेवी की मंजूरी और ईरान की ओर से तय किए गए मार्गों के जरिए ही दी जाएगी. यदि नियमों का उल्लंघन करने से समुद्री सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है. आईआरजीसी नेवी ने कहा कि अगर अमेरिकी नौसेना होर्मुज स्‍ट्रेट के ‘प्रबंधन में हस्तक्षेप’ करने या जहाजों की आवाजाही में बाधा डालने की कोशिश करती है, तो उसके खिलाफ सख्त सैन्य कार्रवाई की जाएगी.

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को होर्मुज स्‍ट्रेट में ईरानी जहाजों पर लगाए गए अमेरिकी अवरोध (ब्लॉकेड) को हटाने की घोषणा की थी. हालांकि, जॉइंट मैरीटाइम इन्फॉर्मेशन सेंटर (जेएमआईसी) की ओर से जारी एक नोटिस में कहा गया कि ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी प्रतिबंध अभी भी लागू हैं और जहाजों को ईरान के बंदरगाहों में प्रवेश करने या वहां से निकलने की अनुमति नहीं है.

अमेरिकी प्रतिबंधों का पालन न करने वालों पर होगी कार्रवाई 

जॉइंट मैरीटाइम इन्फॉर्मेशन सेंटर (जेएमआईसी) अमेरिका के नेतृत्व वाले ढांचे के तहत काम करने वाली एक बहुराष्ट्रीय समुद्री सलाहकारी संस्था है, जेएमआईसी ने चेतावनी दी कि जो जहाज इन प्रतिबंधों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ अमेरिकी बल कार्रवाई कर सकते हैं. इसमें जहाजों को निष्क्रिय करना या नष्ट करना भी शामिल हो सकता है.

इतना ही नहीं, इस दौरान ये भी पता चला है कि शनिवार तड़के एक अमेरिकी सैन्य विमान ने एक जहाज को चेतावनी दी. विमान ने उसे तुरंत लौटने का निर्देश दिया और कहा कि उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version